Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारजोधपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

स्कूल के चपरासी ने 6 महीने तक किया रेप, 7 साल की मासूम ने मां को सुनाई दरिंदगी की दास्तान

REPORT TIMES 

राजस्थान के जोधपुर से बलात्कार का एक और मामला सामने आया है. यहां पर एक प्राइवेट स्कूल का चपरासी एक 7 साल की मासूम के साथ पिछले करीब 6 महीने से दुष्कर्म कर रहा था. मां ने जब प्यार से पूछा तब जाकर बच्ची ने दरिंदगी का राज खोला. बच्ची ने रोते-रोते अपनी मां को सारी कहानी बताई. जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है. इस पूरे मामले की जांच एसीपी निशांत भारद्वाज कर रहे हैं.जानकारी के मुताबिक मामला जोधपुर के बनाड़ क्षेत्र का है. यहां पर एक सात साल की बच्ची कुछ दिन पहले जब घर पर पहुंची तो उसकी स्कूल यूनिफॉर्म पर खून लगा हुआ था. यह देखकर उसकी मां बहुत परेशान हो गई. उसने अपनी बेटी से बहुत प्यार स पूछा कि आखिर यह कैसे लगा तो बच्ची बहुत तेज रोने लगी. इसके बाद उसने जो बताया उससे उसकी मां सन्न रह गई. बच्ची ने बताया कि उसके साथ पिछले 6 महीने से स्कूल का चपरासी दुष्कर्म कर रहा है.

6 महीने तक करता रहा घिनौना काम

मां ने जब बच्ची के साथ हो रही इस दरिंदगी के बारे में सुना तो उसने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस से की. इस पूरे मामले की जानकारी आरपीएस मीनाक्षी सहारन ने दी है. उन्होंने बताया कि मां ने बच्ची के साथ पिछले 6 महीने से हो रहे बलात्कार की घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने तुरंत ही कार्रवाई करते हुए आरोपी को सांचौर से गिररफ्तार किया है. बनाड़ थाना क्षेत्र की पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने जा रही है. चपरासी स्कूल में गेट मेन का काम करता है.

डर की वजह से कुछ बोल नहीं पाई मासूम

7 साल की मासूम ने मां को बताया कि वह चपरासी कैसे उसके साथ दरिंदगी को अंजाम देता था. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चपरासी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी हुई थी. जिससे बच्ची बहुत ज्यादा डरी हुई थी. इसी वजह से उसने इतने दिनों तक इस घटना का किसी से भी जिक्र नहीं किया. पुलिस ने आरोपी पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

Related posts

विशेष योग्यजन राजस्थान रग्बी टीम पटना रवाना

Report Times

राजीव शर्मा बने राजस्‍थान के नए DGP, सरकार ने OBC कार्ड के जरिए साधे सियासी समीकरण

Report Times

बदनगढ़ के राजकीय विद्यालय में राज्य सरकार की दुग्ध योजना का हुआ शुभारंभ

Report Times

Leave a Comment