Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिस्पेशल

तीन साल में गायब हुईं 13 लाख लड़कियां-महिलाएं, मध्य प्रदेश से सबसे ज्यादा, सरकार ने संसद में बताया

REPORT TIMES 

देश में लड़कियों और महिलाओं के गायब होने का सिलसिला थम नहीं रहा है. देश के अलग-अलग राज्यों में हर साल हजारों की संख्या में लड़कियां और महिलाएं लापता हो रही हैं. ये कहां जा रही है, क्या कर रही है, इनके साथ क्या हो रहा है यह किसी को नहीं पता है. पिछले हफ्ते संसद में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से इन्हीं से जुड़े कुछ आंकड़े पेश किए गए हैं, जो यह बताते हैं कि 2019 से 2021 के बीच तीन साल में पूरे देश में 13.13 लाख से अधिक लड़की और महिलाएं गायब हुई हैं.सरकार की ओर से संसद में दी गई जानकारी के अनुसार लापता होने वालों में 10,61,648 लड़कियों और महिलाओं की उम्र 18 साल से अधिक थी जबकि 2,51,430 की उम्र 18 साल से कम रही है. लड़कियों के लापता होने के मामले में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर जबकि पश्चिम बंगाल दूसरे नंबर पर है. सूची में राजधानी दिल्ली का भी नाम शामिल हैं.संसद में पेश किए गए आंकड़ों पर गौर करे तो मध्य प्रदेश में 2019 से 2021 के बीच कुल 1,60,180 महिलाएं और 38,234 लड़कियां लापता हुई हैं. वहीं, इसी अवधि के दौरान पश्चिम बंगाल में कुल 1,56,905 महिलाएं और 36,606 लड़कियां लापता हुईं हैं. जबकि महाराष्ट्र में लापता हुई लड़कियों और महिलाओं की संख्या क्रमश: 13,033 और 1,78,400 है.

गायब होने के मामले में ये राज्य भी पीछे नहीं

वहीं, ओडिशा में 2019 से 2021 के बीच कुल 70,222 महिलाएं और 16,649 लड़कियों के लापता होने की जानकारी है जबकि छत्तीसगढ़ में 49,116 महिलाएं और 10,817 लड़कियां गायब हुई हैं. अब बात दिल्ली की करें तो यह भी पीछे नहीं है. देश के बाकी केंद्र शासित प्रदेशों की तुलना में दिल्ली में सबसे अधिक लड़कियां गायब हुई हैं. दिल्ली में 2019 और 2021 के बीच तीन साल में 61,054 महिलाएं और 22,919 लड़कियां गायब हुईं. जबकि जम्मू-कश्मीर में 8,617 महिलाएं और 1,148 लड़कियों के लापता होने की बात कही गई है.

सरकार बोली- कानून को और कठोर बनाया

सरकार ने संसद में बताया है कि देशभर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई पहल की गई है. जिसमें यौन अपराधों को रोकने के लिए पहले के कानूनों में संशोधन कर उन्हें और कठोर बनाया गया है. इसके साथ-साथ 12 साल से कम उम्र की लड़कियों के साथ रेप की घटना में दोषी को मृत्यूदंड समेत और कई कठोर दंडात्मक प्रावधान भी तय किए गए हैं.

Related posts

90 वर्षीय पूर्व विधायक सुंदरलाल काका को बधाई देने घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत

Report Times

5 मैच हारकर भगवान राम की शरण में CSK

Report Times

10वीं पास युवाओं के लिए भजनलाल सरकार की नई योजना, JEE-NEET की कोचिंग मुफ्त…सरकार खर्च करेगी 2 लाख

Report Times

Leave a Comment