Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानविदेशस्पेशल

जयपुर: जन्माष्टमी पर फूटे पटाखे, फायरिंग समझ होटल से कूदा विदेशी पर्यटक

REPORT TIMES 

राजस्थान की राजधानी जयपुर में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. जयपुर में गुरुवार देर रात विदेशी पर्यटक पर फायरिंग की सूचना ने पुलिस की परेड करवा दी. राजधानी जयपुर में गुरुवार देर रात पुलिस को सूचना मिली की एक विदेशी पर्यटक पर फायरिंग हुई है. सूचना पर जिले की ईस्ट पुलिस मौके पर पहुंची. घायल विदेशी पर्यटक को जयपुरिया अस्पताल भर्ती कराया गया. पुलिस ने इस पूरे मामले की छानबीन की तो घटना कुछ और ही निकली. पुलिस जांच में पता चला कि विदेशी पर्यटक नार्वे का रहने वाला है. उसका नाम फिन वेटले है. जो कि उसे होटल में सोने के दौरान गोलियां चलने की आवाज सुनाईं दी थी. इससे वह घबराकर होटल की दूसरी मंजिल से कूद गया. कूदने से विदेशी पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस की पूछताछ में विदेशी पर्यटक फिन वेटले ने बताया कि उसे गोलिया चलने की आवाज सुनाई दी तो उसे लगा कि उसपर हमला हुआ है. डर के मारे वह दूसरी मंजिल से कूद गया.

होटल के नजदीक घरों में काफी देर तक हुई आतिशबाजी

बता दें कि गुरुवार देर रात 12:00 बजे जन्माष्टमी पर मंदिरों और घरों पर लोगों ने पटाखे चलाए थे. होटल के नजदीक के घरों में काफी देर तक पटाखे फोड़े गए. जिससे पर्यटक को गोलीबारी का एहसास हुआ. इसी डर की वजह से वह होटल की दूसरी मंजिल से कूद गया. होटल की दूसरी मंजिल से कूदने के कारण पर्यटक के कई जगहों पर चोटें आईं हैं.विदेशी पर्यटक का इलाज अब अस्पताल में हो रहा है. उसका कहना है कि वह काफी डर गया था. इसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया. इस घटना के बाद विदेशी पर्यटक को बताया गया कि जन्माष्टमी या किसी अन्य त्योहार में पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया जाता है.

Related posts

प्रधानमंत्री आवास योजना में मांगी रिश्वत,एसीबी ने किया गिरफ्तार: नगर पालिका के तकनीकी विशेषज्ञ ने मांगे 10 हजार रुपए, जेब में रखते ही टीम ने पकड़ा

Report Times

केंद्र की योजनाओं की दी जानकारी

Report Times

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज का खुलासा, रिषभ पंत ने कहा था तुम्हारे पास बस 2 मैच हैं, खुद को साबित करो

Report Times

Leave a Comment