Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

बाबा रामदेव को पुलिस जांच में शामिल होने का आदेश, मुसलमानों पर दिया था विवादित बयान

REPORT TIMES 

मुसलमानों पर दिए गए विवादित बयान को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने बाबा रामदेव को पुलिस जांच में शामिल होने का निर्देश दिया है. हाईकोर्ट ने 16 अक्टूबर तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. उन्होंने इस्लाम धर्म को लेकर अनरगल बातें कही थीं. बाबा रामदेव ने कहा था, ‘इस्लाम धर्म का मतलब होता है केवल नमाज पढ़ना. नमाज पढ़ने के बाद कुछ भी करो सब जायज है.’

बाबा रामदेव ने एक कार्यक्रम में कहा था, ‘अब कोई मुसलमान से पूछो तुम्हारा धर्म क्या है? तो वे कहेंगे नमाज पढ़ो, हिंदू लड़की को उठाकर लाओ…जो भी पाप करने हैं करो, वो इस्लाम को अपनी जन्नत समझते हैं. लेकिन वो नमाज जरूर पढ़ेंगे, क्योंकि उन्हें यही सिखाया जाता है. बस नमाज पढ़ो फिर जो करना है करो. आतंकवादी बनना है बनो, हाकी जितने भी अपराध करना है करो.’ उन्होंने आगे कहा कि मुसलमानों की नजरो में स्वर्ग का मतलब टखनी के ऊपर पजाना पहनना, मूंछ कटवाना, टोपी पहनना…ऐसा मैं नहीं कह रहा हूं, ऐसा कुरान या इस्लाम कहता है. ऐसा ये लोग करते हैं. बस ऐसा करने से स्वर्ग में आपकी जगह पक्की हो गई. लेकिन ऐसी जन्नत तो जहन्नुम से भी बेकार है. लेकिन फिर भी लोग मूंछे कटवा रहे हैं, सिर पर टोपी रख रहे हैं.

Related posts

ऑटो एक्सपो के बीच आनंद महिंद्रा को मोटा नुकसान, पहले दिन डूबे 7,815 करोड़

Report Times

कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया : लोकसभा चुनावों से पहले एकजुटता का आह्वान

Report Times

खेल संकूल में जाम छलकाने की तस्वीरें वायरल, प्रशासन में हड़कंप

Report Times

Leave a Comment