Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमौैसमराजस्थान

बाढ़ में ‘दूत’ बनी सेना, लोगों की बचा रही जान; बूंदी में 300 लोग फंसे, मौसम विभाग ने जताया है यह अनुमान

REPORT TIMES

राजस्‍थान के बूंदी जिले में बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए सेना की मदद ली जा रही है। इस बीच, कोटा ज‍िले में कुछ लोग अब भी फंसे हुए हैं, जबकि झालावाड़ जिले में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। प्रशासन के लिए राहत की खबर यह है कि मौसम विभाग ने राज्‍य में भारी बारिश के दौर पर फिलहाल विराम लगने का उम्‍मीद जताई है। बूंदी के ज‍िलाधिकारी रवींद्र गोस्वामी ने बताया कि लखेरी में निचले इलाकों में चार स्थानों पर करीब 300 लोग फंसे हुए हैं। जिले से होकर बहने वाली मेज नदी में बाढ़ आने से क्षेत्र जलमग्न हो गया है। मेज, चंबल नदी की एक सहायक नदी है और इसके जलग्रहण क्षेत्र पानी के प्रवाह के कारण जलमग्न हैं। उन्होंने कहा कि बचाव एवं राहत कार्य के लिए बुधवार को लखेरी में सेना के जवानों की मदद ली गई।

वहीं, कोटा के जिलाधिकारी ओ. पी. बुनकर ने बताया कि जिले के 4-5 गांवों के कुछ लोग अब भी फंसे हुए हैं। पिछले दो दिनों में जिले के कई इलाकों में पानी भर गया है और करीब 2000 लोगों को प्रभावित इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। कोटा बैराज से बुधवार को 4.71 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

झालावाड़ में हालात काबू में

हालांकि, राज्‍य के झालावाड़ में स्थिति नियंत्रण में है। झालावाड़ की जिलाधिकारी भारती दीक्षित ने कहा, ”बुधवार को सुबह चार बजे तक पानी कम होने के बाद ज्यादातर लोग अपने-अपने घरों को लौट गए।” उन्होंने कहा कि अब नुकसान का आकलन किया जा रहा है और हालात को बेहतर बनाने पर जोर है। उन्होंने कहा कि कालीसिंध बांध के चार गेट से सुबह करीब 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया और निचले इलाकों में अब पानी कम हो गया है।

लगातार भारी बारिश, नद‍ियों में जलस्तर बढ़ने और बांधों के गेट खोले जाने के कारण राज्‍य के कोटा संभाग के कई इलाके दो दिन तक पानी में डूबे रहे। बड़ी संख्‍या में लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया गया है। राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) एवं राज्‍य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के साथ सेना के जवान राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं।

बारिश पर विराम का अनुमान

हालांकि, प्रशासन और लोगों के लिए राहत की खबर यह भी है कि मौसम विभाग ने राज्‍य में जारी भारी बारिश के दौर पर अभी विराम लगने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे के दौरान सिरोही, उदयपुर, जालौर, बाड़मेर एवं जैसलमेर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और कहीं-कहीं अतिभारी बारिश हुई है। पश्चिमी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश भीनमाल, जालौर में 143 म‍िलीमीटर और देलदर, सिरोही में 120 म‍िलीमीटर दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, कम दबाव का एक क्षेत्र जैसलमेर के आसपास पहुंच गया है। इसके प्रभाव से बुधवार को भी जैसलमेर, बाड़मेर और आसपास के जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का दौर जारी रहेगा। राज्य के शेष भाग में आज से ही बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी।

Related posts

विधानसभा बजट सत्र अभिभाषण में क्या बोले राज्यपाल, गोविंद डोटासरा से क्यों हुई नोंकझोक?

Report Times

Air India crew members: एयर इंडिया के 300 क्रू मेंबर्स अचानक छुट्टी पर क्यों गए ? देश भर में 82 और जयपुर में 6 फ्लाइट्स हुई रद्द

Report Times

IPL 2022: पंजाब किंग्स से अलग होने की केएल राहुल ने बताई असली वजह, क्यों छोड़ी टीम

Report Times

Leave a Comment