Report Times
latestOtherकरियरखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

शुभमन गिल की वापसी, ये खिलाड़ी टीम इंडिया से बाहर, पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी है प्लेइंग XI

REPORT TIMES

5 अक्टूबर से शुरू हुए क्रिकेट के महासंग्राम में आज भारत-पाकिस्तान आमने-सामने हैं. दो चिर-प्रतिद्वन्दियों के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुकाबले का टॉस हो चुका है. टॉस भारत ने जीता है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. टॉस के बाद भारत और पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन का भी ऐलान कर दिया है. पाकिस्तान की टीम में कोई बदलाव नहीं है. वहीं टीम इंडिया में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है. बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में ये भारत-पाकिस्तान दोनों का अपना-अपना तीसरा मैच है. दोनों ही टीमें अब तक दो-दो मैच खेल चुकी हैं और उसे जीत चुकी हैं. मतलब आज जो भी हारेगा, वो टूर्नामेंट में अपनी पहली हार का स्वाद चखेगा. अहमदाबाद में होने वाले घमासान के लिए कैसी है भारत-पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन, आईए उसके बारे में जानते हैं.

टीम इंडिया में शुभमन गिल की वापसी

टॉस के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया में एक बदलाव की बात कही. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के खिलाफ शुभमन गिल की वापसी हो रही है. भारत की प्लेइंग इलेवन में शुभमन गिल इशान किशन की जगह लेंगे. बता दें कि डेंगू से जूझ रहे शुभमन पहले दो मैचों से बाहर रहे थे. उन मैचों में उनकी जगह इशान किशन खेलते दिखे थे.

पाकिस्तान की टीम में कोई बदलाव नहीं

बात पाकिस्तान की करें तो उसकी टीम में कोई बदलाव नहीं है. मतलब पाकिस्तान की जो टीम श्रीलंका के खिलाफ खेली थी वहीं भारत के खिलाफ भी खेलेगी.

ऐसी है भारत-पाकिस्तान की प्लेइंग XI

भारत की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर

पाकिस्तान की प्लेइंग XI: अब्दुल्लाह शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, साउद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ

पिच बल्लेबाजी के माकूल, अहमदाबाद में ओस बड़ा फैक्टर

जहां तक अहमदाबाद की पिच की बात है तो उसका रंग काला है और बल्लेबाजी के माकूल है. अहमदाबाद में ओस भी एक बड़ा फैक्टर होगा. यही वजह है कि बाबर आजम ने भी टॉस हारने के बाद कहा कि वो अगर जीतते तो पहले गेंदबाजी करना पसंद करते.

Related posts

विधायक ने किया सरकारी अस्पताल के द्वार का उद्घाटन, वाटर कूलर लगाने की भी घोषणा की

Report Times

6 जनवरी को बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद, घर से निकलने से पहले चेक कर लें ये लिस्ट

Report Times

12 से 16 दिसम्बर तक आगरा—खजुराहो के बीच रद्द रहेगी लेकसिटी एक्सप्रेस

Report Times

Leave a Comment