Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंबाड़मेरराजनीतिराजस्थानस्पेशल

गोगामेड़ी की हत्या के बाद अब कांग्रेस के विधायक हरीश चौधरी को मिली गोली मारने की धमकी,जाँच शुरू

REPORT TIMES 

राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर दी गई थी. यह मामला अभी सुलझा नहीं है. पुलिस अभी तक गोगामेड़ी के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. गोगामेड़ी की हत्या के बाद पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं. गोगामेड़ी के समर्थकों का आरोप है कि उनकी हत्या से पूर्व जान से मारने धमकियां मिली थी. राजस्थान पुलिस को भी गोगामेड़ी पर हमले करने के इनपुट मिले थे. गोगामेड़ी ने भी जान को खतरा बताकर सुरक्षा भी मांगी थी लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई. गोगामेड़ी की हत्या के बाद अब राजस्थान से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां कांग्रेस के एक विधायक को गोली मारने की धमकी मिली है. मिली जानकारी के अनुसार बाड़मेर बालोतरा जिले की बायतु विधानसभा सीट से जीते कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है. मिली जानकारी के अनुसार बाड़मेर जिले से एक विधायक को गोली मारने की धमकी देने की खबर सामने आई है.

यह धमकी बाड़मेर जिले के बायतु से कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी को मिली है. जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ऑडियो में एक युवक कह रहा है कि मेरे पास इतना पुदीना औकात नहीं है कि मैं पिस्टल लाकर हरीश चौधरी को गोली मार संकू. मुझे पिस्टल लाकर दो, मैं हरीश चौधरी को गोली मार दूंगा.

बाड़मेर बालोतरा में कांग्रेस के एकमात्र जीतने वाले विधायक

बाड़मेर बालोतरा जिले की बायतु विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश चौधरी का मुकाबला हनुमान बेनीवाल की पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवार उम्मेदा राम बेनीवाल से था. हरीश चौधरी कांटे की टक्कर में महज 910 वोट से चुनाव जीते हैं. बायतु से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बालाराम मूंढ तीसरे स्थान पर रहे थे.

बायतु विधायक CWC मेंबर हरीश चौधरी को गोली मारने की धमकी

बायतु विधायक हरीश चौधरी कांग्रेस वर्किंग कमेटी के मेंबर भी हैं. इस बीच उन्हें मिली धमकी से बाड़मेर का सियासी माहौल गरमा गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. फिलहाल विधायक हरीश चौधरी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Related posts

माघ माह में कर लें तिल के ये 5 चमत्कारी उपाय, धन से भर जाएगी तिजोरी

Report Times

Bail: हेमंत सोरेन को बड़ी राहत, झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत

Report Times

एकल पट्टा केस में हाईकोर्ट में सुनवाई सरकार ने क्या कहा? HC ने जताई नाराजगी

Report Times

Leave a Comment