Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमध्यप्रदेशराजनीतिस्पेशल

कौन हैं मोहन यादव, जो बनने जा रहे हैं मध्य प्रदेश के नए CM

REPORT TIMES 

 मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मोहन यादव को राज्य का अलगा मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। मोहन यादव ने शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे दिग्गज नेताओं को सीएम रेस से आउट करके मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। यह फैसला सोमवार 11 दिसंबर 2023 को बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद आया है। आइए जानें कौन हैं मोहन यादव?

कौन हैं मोहन यादव

-डॉ. मोहन यादव एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। मोहन यादव कई सालों से बीजेपी से जुड़े हुए हैं। वह मध्य प्रदेश के जाने-माने नेता हैं। मोहन यादव शिवराज कैबिनेट में शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं।

-मोहन यादव 2013 से मध्य प्रदेश विधान सभा के सदस्य के रूप में उज्जैन दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

-मोहन यादव का जन्म 25 मार्च 1965 को मध्य प्रदेश के उज्जैन में हुआ है। राजनीति के अलावा मोहन यादव एक व्यवसायी के रूप में भी जाना जाते हैं।

-मोहन यादव के पिता का नाम पूनमचन्‍द यादव है और माता का नाम लीलाबाई यादव है। मोहन यादव की पत्नी का नाम सीमा यादव यादव है।

-मोहन यादव ने विक्रम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। उन्होंने एमबीए 2006 और पीएचडी 2009 में की है।

-मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में मोहन यादव ने कांग्रेस उम्मीदवार चेतन प्रेमनारायण यादव के खिलाफ 12,941 वोटों से हराया। उन्हें कुल 95,699 वोट मिले थे। ये इस सीट पर उनकी लगातार तीसरी जीत थी।

– उज्जैन दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र, जो मालवा उत्तर क्षेत्र का हिस्सा है और उज्जैन लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। ये सीट 2003 से भाजपा के लिए एक गढ़ रहा है।

राजनीतिक सफर

-मोहन यादव का राजनीतिक करियर 2013 में विधायक के रूप में उनके पहले चुनाव के साथ शुरू हुआ था। मोहन यादव पहली बार साल 2013 में उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक बने थे।

-जिसके बाद मोहन यादव 2018 के मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में, वह एक बार फिर निर्वाचित हुए और उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक बने।

-2 जुलाई 2020 को मोहन यादव ने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

-11 दिसंबर 2023 को भाजपा ने उन्हें मध्य प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री घोषित किया है।

Related posts

आईफोन पर चल रहा है बफ़र डिस्काउंट

Report Times

जरा सी बात पर एक्टर पर चाकू-रॉड से हमला, 4 दिन बाद भी खुले घूम रहे आरोपी

Report Times

राजस्थान: सगाई के 8 दिन बाद युवती की लाश उसके घर के पीछे मिली, परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कराया मुकदमा दर्ज

Report Times

Leave a Comment