Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीदेशराजनीतिस्पेशल

संसद में सुरक्षा चूक मामले को संवेदनशीलता से लें, स्पीकर उठाएं कदम, मंत्रियों से बोले पीएम मोदी

REPORT TIMES 

लोकसभा में बुधवार को स्मोक कांड को लेकर पूरे देश में हलचल मची हुई है. संसद में सुरक्षा के चूक के मामले में सीआरपीएफ के डीजी के नेतृत्व में जांच कमेटी का गठन किया गया है. पुलिस भी इस मामले की पूरी तत्परता से जांच कर रही है. इसे लेकर गुरुवार को संसद में हंगामा मचा. दूसरी ओर, आज सुबह वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि संसद को सुरक्षा चूक के मुद्दे को संवेदनशीलता से लेना चाहिए. स्पीकर को जो जरूरी लगे, वो कदम उठाएं. वह भी स्पीकर से इस बारे में बात करेंगे. सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मंत्रियों से बुधवार की संसद सुरक्षा उल्लंघन की घटना को गंभीरता से लेने को कहा. बुधवार को 2001 के संसद आतंकवादी हमले की बरसी पर सुरक्षा उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया था. दो व्यक्ति-सागर शर्मा और मनोरंजन डी-शून्यकाल के दौरान सार्वजनिक गैलरी से लोकसभा कक्ष में कूद गए और स्मोक बम से पीले रंग का धुआं छोड़ा और सांसदों द्वारा काबू किए जाने से पहले जमकर नारेबाजी की. लगभग उसी समय, एक महिला सहित दो अन्य लोगों ने नारे लगाए और संसद परिसर के बाहर स्मोक बम पीला धुआं छोड़ा, जिससे पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

दिल्ली पुलिस के आठ कर्मी निलंबित

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं के अलावा आतंकवाद विरोधी कानून यूएपीए के तहत आरोप लगाए गए हैं, जबकि मुख्य साजिशकर्ता होने के संदेह में ललित झा को पकड़ने के लिए कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है. इस बीच, सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि संसद में सुरक्षा उल्लंघन के आरोप में दिल्ली पुलिस के आठ कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. निलंबित पुलिसकर्मी संसद सुरक्षा के लिए प्रतिनियुक्ति पर थे और उन्हें आगंतुकों और मीडियाकर्मियों की तलाशी का काम सौंपा गया था. दिल्ली पुलिस के जवानों को संसद परिसर के साथ-साथ इमारत में प्रवेश करने वालों की जांच के लिए तैनात किया गया है.

सुरक्षा चूक को संवेदनशीलता से लें-पीएम मोदी

दूसरी ओर, बुधवार को संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर आज सुबह वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि संसद को सुरक्षा चूक के मुद्दे को संवेदनशीलता से लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि वह भी इस बारे में लोकसभा अध्यक्ष से बात करेंगे. लोकसभा अध्यक्ष इस बाबत जो भी कदम उठाना चाहते हैं. वह उठाएं. बता दें कि लोकसभा अध्यक्ष ने संसद की सुरक्षा को लेकर कठोर कदम उठाने का आश्वासन दिया था.

Related posts

किआ जून तक लॉन्च कर सकती है अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Kia EV6: रिपोर्ट

Report Times

जन आक्रोश रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक

Report Times

PM आवास योजना को खा गई कुप्रथा! 4 हजार महिलाओं ने बदले पति, अधूरे रह गए पुराने मकान

Report Times

Leave a Comment