Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीदेशराजनीतिस्पेशल

लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी 45 सांसद सस्पेंड, इस सत्र में विपक्ष के अब तक 92 MPs पर एक्शन

REPORT TIMES 

संसद के शीतकालीन सत्र में सोमवार को भी दोनों सदनों में विपक्षी सांसदों का जमकर हंगामा देखने को मिला है. संसद की सुरक्षा में सेंधमारी के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग को लेकर हंगामा करने को लेकर अब तक कुल 92 सांसदों को निलंबित किया जा चुका है. शुक्रवार को दोनों सदनों से कुल 14 सांसदों के निलंबन के बाद आज यानी सोमवार को स्पीकर ने लोकसभा से 33 और सांसदों को निलंबित कर दिया. दूसरी ओर राज्यसभा में भी हंगामा मचाने को लेकर सभापति ने 45 सांसदों को निलंबित कर दिया है. इस तरह से देखें तो अब तक 92 सांसदों पर एक्शन लिया जा चुका है. लोकसभा में स्पीकर की ओर से जिन सांसदों को निलंबित किया गया है उनमें कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का नाम भी शामिल हैं. इसके साथ-साथ कांग्रेस और टीएमसी समेत कई विरोधी पार्टियों के सांसद शामिल हैं. दयानिधि मारन और सौगत रॉय को भी निलंबित कर दिया गया है. आज निलंबित किए गए कई सांसदों के नाम भी सामने आ चुके हैं.

दरअसल, सत्र शुरू होने के बाद विपक्षी सांसद संसद की सुरक्षा में सेंधमारी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. इसमें कई सांसद ऐसे थे जो तख्तियां लेकर विरोध करने पहुंचे थे. इन सभी सांसदों को सदन की शेष अवधि के लिए निलंबित किया गया है. वहीं, लोकसभा सांसद अब्दुल खालिक, विजय वसंत और के जयाकुमार के निलंबन का मामला विशेषाधिकार समिति को भेजा गया है. विपक्षी सांसद इस बात पर अड़े हैं कि संसद की सुरक्षा में सेंधमारी मामले को लेकर देश के गृहमंत्री अमित शाह को सदन में बयान देना चाहिए.

राज्यसभा से निलंबित किए गए सांसदों में कौन-कौन?

राज्यसभा से निलंबित किए गए सांसदों में प्रमोद तिवारी, जयराम रमेश, अमी यागनिक, नरायन भाई रथवा, शक्ति सिंह गोहिल, रजनी पाटिल, सुखेंदु शेखर, नदीमुल हक, एन. शनमुघम, नासिर हुसैन, फूलो देवी नेतान, इमराम प्रतापगढ़ी, रणदीप सुरजेवाला, मौसम नूर, समीरुल इस्लाम, रंजीत रंजन, फैयाज अहमद, मनोज झा, रामनाथ ठाकुर, अनिल हेगड़े, वन्दना चव्हाण, रामगोपाल यादव, जावेद अली खान, जोस के मणि, महुआ मांझी, अजीत कुमार व अन्य सांसद शामिल हैं.

सेंधमारी में शामिल आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं

दूसरी ओर सरकार का कहना है कि संसद की सुरक्षा लोकसभा स्पीकर के तहत आती है. मामले में स्पीकर पहले ही जांच के आदेश दे चुके हैं और इसके लिए समिति भी गठित कर दी गई है. इसके साथ-साथ यह समिति भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या-क्या कदम उठाए जाएं, इस पर भी काम कर रही है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी घटना की जांच कर रही है. अब तक 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. कोर्ट ने इस सभी को पुलिस रिमांड पर भेजा दिया है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर बोला हमला

विपक्षी सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि सबसे पहले घुसपैठियों ने संसद पर हमला किया, फिर सरकार संसद और लोकतंत्र पर हमला कर रही है. यह निरंकुश मोदी सरकार सांसदों को निलंबित करके लोकतांत्रिक मानदंडों को कूड़ेदान में फेंक रही है. बिना विपक्षी सांसदों के संसद के साथ सरकार अब महत्वपूर्ण लंबित कानूनों को कुचल सकती है, किसी भी असहमति को बिना किसी बहस के कुचला जा सकता है.

ममता ने भी बोला हमला

सांसदों के निलंबन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निशाना साधा है. ममता बनर्जी ने कहा कि अगर विपक्ष के सभी सांसदों को निलंबित ही कर दिया जा रहा है तो फिर वो अपनी आवाज कैसे उठाएंगे? संसद में तीन महत्वपूर्ण विधेयक पारित होने वाले हैं. सांसदों के ग्रुप में निलंबित करना कोई तरीका नहीं है.

Related posts

इंडोनेशिया अगस्त में 34 अरब डॉलर की नई पूंजी का निर्माण शुरू करेगा।

Report Times

फोन पर नाबालिग का किया ब्रेनवॉश, फिर किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप; मन भर गया तो 500 देकर छोड़ा

Report Times

अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत निकाली भव्य शोभायात्रा

Report Times

Leave a Comment