Report Times
latestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

मकरसक्रांति के मौके पर दान पुण्य का दौर

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर में मकर सक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। दान पुण्य का दौर जारी है। शहर की हृदयस्थली विवेकानन्द चौक में श्री विवेकानन्द मित्र परिषद के तत्वावधान में जरूरतमंदों के लिए पकौड़ी बनाई जा रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ केवलदास मंदिर महंत जयराम स्वामी ने किया। पनीर, गाजर, आलू, पालक, मटर, मिर्च आदि मिक्स कर पकौड़ियां बनाई जा रही है। परिषद की ओर से लोगों को गर्मा गर्म पकौड़ी परोसी जा रही है।
इस कार्य में परिषद के मनोज मान, रोहिताश्व महला, मनोज जसरापुरिया, राजेंद्र प्रसाद शर्मा राजू, जगत सिंह महला, संजय दाधीच, सीताराम सैनी, प्रकाश पारीक, ग्यारसीलाल कुमावत, रवि भारतीय, वीरेंद्र शर्मा, किशनलाल शर्मा, मोहम्मद असलम सहित काफी कार्यकर्ता जुटे रहे। वहीं स्टेशन के पास लक्ष्मीनारायण मंदिर में पौष बड़ा का प्रसाद आयोजित किया गया। मंदिर परिसर में संजय पुजारी, कमलकांत पुजारी और उत्तम पुजारी के संयोजन में प्रसाद का भोग भगवान को लगाया गया। इसके बाद मंदिर परिसर के बाहर लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। कबूतर खाना बस स्टैंड पर पार्षद गंगाधर के संयोजन में भी जलेबी और पकौड़ी का प्रसाद लोगों को बांटा गया। दिनभर शहर के अलग अलग इलाकों में दान पुण्य का दौर चलेगा। घरों में भी महिलाओं ने पकवान बनाए। हालांकि घरों में ज्यादातर महिलाएं कल दान पुण्य करेंगी।

Related posts

पूर्व CM वसुंधरा राजे के दूध-नींबू वाले बयान पर अशोक गहलोत का पलटवार, कह दी ये बड़ी बात

Report Times

डालमिया खेलकूद परिसर में हुआ सामूहिक योग कार्यक्रम

Report Times

वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

Report Times

Leave a Comment