Report Times
latestOtherअयोध्याचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशलस्वागत

अयोध्या से लौटा श्रद्धालुओं का जत्था : आरएसएस, विहिप, बजरंगदल आदि के कार्यकर्ताओं का हुआ स्वागत 

REPORT TIMES 
चिड़ावा। अयोध्या में भव्य मंदिर में विराजे रामलला के दर्शन करने गए आरएसएस, विहिप, बजरंगदल आदि के स्वयंसेवक और कार्यकर्ता बुधवार देर शाम को वापस चिड़ावा लौट आए। ट्रेन से अयोध्या से रवाना हो कर शाम को ये लोहारू पहुंचे और लोहारू से बस से सभी चिड़ावा कबूतरखाना बस स्टैंड पहुंचे। यहां यात्रा में गए जिला संघचालक अनिल गुप्ता, जिला सह संघचालक संदीप शर्मा, जिला सह कार्यवाहक उमरावसिंह, संतकुमार, सुनील सिद्धड़, सुशील सैनी, जितेंद्र वर्मा, वीएचपी जिलाध्यक्ष शंकरलाल वर्मा, सुनील सिद्दड़, श्यामलाल वर्मा,
विभाग प्रचार प्रमुख प्रभूदयाल वर्मा, विभाग समरसता प्रमुख रामजीलाल सैनी, हेमसिंह नरूका, विकास गुप्ता, महेंद्र सैनी आदि का आरएसएस स्वयंसेवकों, कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अयोध्या से लौटे सभी कार्यकर्ताओं ने अयोध्या धाम के बारे में अन्य कार्यकर्ताओं को जानकारी दी और सभी को अयोध्या समय मिलने पर जाकर आने का आग्रह किया। इस दौरान धर्मेंद्र यादव, महेंद्र यादव, अनिल दाधीच, प्रशांत वर्मा, अंकित वर्मा, गिरीश सैनी, रमेश स्वामी, अशोक शर्मा, रणवीर थालोर, जितेंद्र कुमार, अक्षय कुमार  आदि मौजूद रहे।

Related posts

देश को फिर से अपने स्वरूप में खड़ा करने का समय आ गया है: मोहन भागवत

Report Times

हनुमान ने संयम, स्वामी भक्ति और ब्रह्मचर्य का पढ़ाया पाठ : तिवाड़ी 

Report Times

हर दिन गिरती जा रही है ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की TRP, जाने वजह

Report Times

Leave a Comment