Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमौैसमराजस्थानस्पेशल

ओलावृष्टि, मेघगर्जन और वज्रपात का डबल अलर्ट, मौसम विभाग ने 7 फरवरी तक पूर्वानुमान किया जारी

REPORT TIMES 

राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। हवा में नमी बढऩे पर फिर से सर्द मौसम का अहसास होने लगा है। राज्य में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहा और कई जगह हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले दो तीन दिन कई जिलों में बारिश होने और बादलों की आवाजाही रहने का पूर्वानुमान जताया है। प्रदेश में दूसरा पश्चिमी विक्षोभ आगामी 3- 4 फरवरी को होने की संभावना है जिसके चलते बारिश होने और रात के तापमान में आंशिक गिरावट होने की संभावना है।

ओलावृष्टि, मेघगर्जन और वज्रपात का डबल अलर्ट

मौसम केंद्र ने आज अलवर, भरतपुर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में घना कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं कल यानि 2 फरवरी को जोधपुर संभाग में बारिश की संभावना जताई है।
3 फरवरी को झुंझुनूं, सीकर, बाड़मेर, चूरू, हनुमानगढ़, और श्रीगंगानगर में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है साथ ही नागौर, जोधपुर, जैसलमेर, और बीकानेर में ओलावृष्टि/मेघगर्जन/वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
4 फरवरी को अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, बाड़मेर, हनुमानगढ़, जालोर, जोधपुर और पाली में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है साथ ही नागौर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं और जयपुर में ओलावृष्टि/मेघगर्जन/वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
5 फरवरी को भरतपुर संभाग में कहीं- कहीं पर बारिश की संभावना जताई है।
इसके बाद 6 और 7 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा।

6 जिलों में बरसे मेघ

विक्षोभ के असर से प्रदेश में बीते 24 घंटे में जयपुर समेत 6 जिलों में बारिश हुई। वहीं चूरू जिले के राजगढ़ में सर्वाधिक 10 मिमी बारिश मापी गई।

Related posts

4 IPO, 7 लिस्टिंग, क्या शेयर बाजार के लिए ब्लॉकबस्टर साबित होगा अगला हफ्ता

Report Times

मदरसे के पास धमाका, बारूद फटने से टूटी छत; 25 फीट दूर गिरा महिला का शव

Report Times

जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह व एसपी मृदुल कच्छावा ने किठाना पहुंच लिया तैयारीयो व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Report Times

Leave a Comment