Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

निशान पूजन से शुरू हुआ बसंत महोत्सव : आयोजक श्याम नवयुवक मंडल के कार्यकर्ताओं ने लगाई बाबा श्याम को धोक

REPORT TIMES 
चिड़ावा। श्रीश्याम नवयुवक मित्र मंडल के 24वें पांच दिवसीय बसंत महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को हुआ। पिलानी रोड के नजदीक अडूकिया राजकीय स्कूल के पास महाकालेश्वर मंदिर में निशान पूजन किया गया। पं.राजू शर्मा ने मंत्रोच्चार के मध्य निशान पूजन करवाया। इसके बाद आरती भी की गई। इस दौरान मंडल के काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंडल प्रवक्ता ने बताया कि आयोजन के तहत 14 फरवरी बसंत पंचमी तक विविध धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन होंगे। आयोजनों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई है। शनिवार शाम को सवा छह बजे महावीर मंडल पिलानी की ओर से संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया।
ये रहेगा कार्यक्रम
11 फरवरी को विशाल भजन संध्या और नृत्यनाटिका का आयोजन होगा। 12 फरवरी को सांस्कृतिक संध्या और ग्रुप डांस प्रतियोगिता का आयोजन होगा।  13 फरवरी को महिला मित्र मंडल की ओर से सुबह सवा 11 बजे से श्री श्याम पाठ का वाचन किया जाएगा।
श्याम मंदिर में होंगे ये आयोजन
इधर 13 फरवरी को श्री श्याम हरि कीर्तन मंडल की ओर से पुरानी बस्ती स्थित श्री श्याम मंदिर में शाम सवा सात बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा। इस दौरान बाबा का विशेष फूलों से नयनाभिराम श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर और बाहरी रास्ते को सजाया जाएगा। वहीं बाबा को छप्पन भोग समर्पित कर महा आरती का आयोजन भी होगा। 14 फरवरी को सुबह साढ़े 11 बजे से शाम छह बजे तक भंडारे का आयोजन श्याम मंदिर गेस्ट हाउस में होगा।
14 को निकलेगी भव्य निशान यात्रा
14 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन महोत्सव के आखिरी दिन भव्य निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी। ये निशान शोभायात्रा पिलानी रोड पर राजकीय अडूकिया स्कूल के पास महाकालेश्वर मंदिर से रवाना होगी। शोभायात्रा पिलानी रोड, कबूतरखाना बस स्टैंड, पुरानी तहसील रोड होते हुए विवेकानंद चौक पहुंचेगी। यहां पर नृत्यनाटिकाओं की प्रस्तुति दी जाएगी। जिसमें रामू राजस्थानी की महाकाल, अघोरी, भस्म आरती आदि आकर्षण का केंद्र रहेगी। निशान शोभायात्रा इसके बाद मुख्य बाजार, धाबाई जी का टेकड़ा होते हुए पुरानी बस्ती स्थित श्याम मंदिर पहुंचेगी। जहां पर बाबा श्याम को निशान समर्पित किए जाएंगे। यात्रा का रास्ते में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा।

Related posts

एम.डी. ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन की ओर से संचालित एम.डी. सी. एल. के टारगेट बैच का भव्य शुभारम्भ 

Report Times

साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में हुई इन 3 खिलाड़ियों की एंट्री, ये खिलाड़ी हुए बाहर

Report Times

संस्था प्रधानों की दो दिवसीय सत्रारंभ वाकपीठ का शुभारंभ

Report Times

Leave a Comment