Report Times
latestOtherचूरूटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशलहादसाहैल्थ

कीटनाशक का स्वाद चखना 23 साल के युवक को पड़ा भारी, उल्टियां होने पर अस्पताल में करवाया भर्ती

REPORT TIMES 
कीटनाशक का स्वाद चखना 23 साल के युवक को भारी पड़ गया। युवक ने केवल जहर का स्वाद कैसा होता है,इसके लिए कीटनाशक पी गया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे राजकीय डेडराज भरतीया अस्पताल लेकर गए। उपचार कर पचार कर युवक की जान बचाई।
घर में था अकेला
घायल कोहीणा निवासी विनोद कुमार (23) पुत्र अमीचन्द खेत में ढाणी बनाकर रहता है। उसने बताया कि रविवार सुबह जहर चखने का ख्याल आया कि स्वाद कैसा होता है। घर में फसल पर छिड़कने वाले कीटनाशक की छोटी बोतल रखी थी। जिसमें से उसने थोड़ी मात्रा में कीटनाशक पी लिया। घटना के समय घर में वह अकेला था। उसकी पत्नी बच्चों के साथ गांव गई हुई थी। माता-पिता और परिवार के अन्य लोग पास ही दूसरे खेत में बनाई गई ढाणी में गए हुए थे। जब दादी आई तो विनोद उल्टियां कर रहा था। जिसके बाद उसे राजकीय डेडराज भरतीया अस्पताल लेकर गए। युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामला पुलिस थाना में दर्ज नहीं हुआ है।
शराब के भरोसे पीया कीटनाशक
एक दूसरे मामले में खोटिया निवासी सुरेन्द्र कुमार ने शराब की बोतल में रखी चीटिंयों को मारने की दवा को शराब समझकर पी गया। उसे बाद में पता चला कि बोतल में चीटिंयों को मारने की दवा थी। परिजन उसे राजकीय डेडराज भरतिया अस्पताल लेकर गए। जहां उसका उपचार किया गया। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Related posts

जीवणी शिक्षण संस्थान में  अंग्रेजी स्किल प्रतियोगिता का आयोजन

Report Times

दिवाली से पहले सब्जियों ने बिगाड़ा आम-आदमी का बजट, टमाटर ₹50 के पार; बैगन का भी भाव ₹80 हुआ

Report Times

नहीं बदलेंगे पुरानी पेंशन बहाली का फैसला, CM गहलोत बोले-सुरक्षित होगा कर्मचारियों का भविष्य

Report Times

Leave a Comment