Report Times
latestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

कलेक्टर ने किया अस्पताल का निरीक्षण : सफाई व्यवस्था, नई बिल्डिंग और आरएमआरएस बजट से मशीनरी खरीदने को लेकर चर्चा

REPORT TIMES 

चिड़ावा। जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल आज अचानक चिड़ावा पहुंची। वे सीधे कबूतरखाना बस स्टैंड स्थित उप जिला अस्पताल पहुंची। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के ओपीडी, ऑपरेशन थियेटर, जेंड्स, लेडीज वार्ड, लेबर रूम, चाइल्ड रूम, जच्चा बच्चा वार्ड, लेब, पट्टी कक्ष, डॉक्टर्स चेंबर सहित पूरी बिल्डिंग का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने साथ मौजूद एसडीएम बृजेश गुप्ता, बीसीएमओ, अस्पताल इंचार्ज व अधिकारियों से चर्चा की और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में मशीनों की स्थिति की जानकारी ली और नई मशीनों की खरीद को लेकर बात की।

इस दौरान सामने आया कि आरएमआरएस का एक करोड़ का बजट आया हुआ पड़ा है। इससे नई मशीन रिक्रूटमेंट किया जा सकता है। कलेक्टर ने इसे लेकर कमेटी अध्यक्ष एडीएम से बात कर आचार संहिता लगने और बजट ड्रॉप होने से पहले ही जल्द से जल्द आदेश जारी कर नई मशीनों का रिक्रूटमेंट करने के आदेश दिए। वहीं उन्होंने नए भवन के लिए बजट को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा कर उसके लिए भी बजट इश्यू जेएलडी सॉल्व कर बजट जारी करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के पूरे स्टाफ से मिलकर सभी को ईमानदारी से ड्यूटी करने और मरीजों को समय पर प्रोपर इलाज देने का आह्वान किया। कलेक्टर ने उप जिला अस्पताल प्रभारी डॉक्टर सुमनलता कटेवा और नर्सिंग प्रभारी रन सिंह से अस्पताल परिसर में पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त रखने और स्टाफ को समय पर आने और नाइट ड्यूटी पर स्टाफ को अलर्ट रखने के निर्देश भी दिए।

Related posts

हमला किया तो लेपर्ड पर ही बैठ गया पत्रकार: पत्रकार की हिम्मत भरी कहानी

Report Times

गत तीन वर्षों में लगभग 49 हजार प्रकरणों का निस्तारण वर्ष 2022 तक कोई प्रकरण लंबित नहीं: मुख्य सूचना आयुक्त

Report Times

RBI का डिजिटल करेंसी पर बड़ा ऐलान: जल्द आएगा ई-रुपया, शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट

Report Times

Leave a Comment