Report Times
खेलटॉप न्यूज़ताजा खबरें

IPL 2024: शिखर धवन ने बयाई टीम की हार की वजह, जानें कहां हुई चूक

Reporttimes.in

IPL 2024 का 23वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने दो रन से जीत दर्ज की. बता दें, मैच के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने कई कैच टपकाए, वहीं बल्लेबाजी में टॉप-5 बल्लेबाजों ने खराब प्रदर्शन किया. बता दें, पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम के पांच बल्लेबाज 100 के आंकड़े के पास में ही अपना विकेट गंवा चुके थे. जिसे देखकर प्रतीत हो रहा था कि हैदराबाद 150 के आसपास रन बनाएगी. मगर नीतिश रेड्डी की धुआंधार पारी के दम पर हैदराबाद की टीम 182 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब रही. वहीं दूसरी तरफ, इस स्कोर का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने भी एक बार फिर टीम को निराश किया. मैच के बाद शिखर धवन ने कहा, ‘हमने उन्हें अच्छे स्कोर तक रोक दिया था, लेकिन हम पहले 6 ओवरों का फायदा नहीं उठा सके, 3 विकेट खो दिए और यहीं हम पिछड़ गए और अंत में हमें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा.

IPL 2024: मैच हार के बाद शिखर धवन ने ये कहा

मैच में हार के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने कहा, ‘हमने उन्हें अच्छे स्कोर तक रोक दिया था, लेकिन हम पहले 6 ओवरों का फायदा नहीं उठा सके, 3 विकेट खो दिए और यहीं हम पिछड़ गए और अंत में हमें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा. जब विकेट पर ज्यादा उछाल नहीं मिल रहा था तो हर खिलाड़ी को पीछे मुड़कर देखना होगा और अपनी अप्रोच बदलनी होगी. आखिरी गेंद पर हमने एक कैच छोड़ा, हम उन्हें 10-15 रन कम पर रोक सकते थे, लेकिन बल्लेबाजी ने हमें निराश किया.’

Related posts

विश्व हिंदू परिषद की बैठक सम्पन्न : धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और लोगों को जागरूक करने का आह्वान

Report Times

कोडरमा : हरी झंडी दिखाकर कर पोषण रथ को किया रवाना

Report Times

श्री विवेकानन्द मित्र परिषद की महिला विंग की ओर से निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ : भाजपा जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा ने किया शुभारंभ

Report Times

Leave a Comment