Report Times
Other

US: इजरायल के खिलाफ फूटा अमेरिकी छात्रों का गुस्सा, कई यूनिवर्सिटी में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन

Reporttimes.in

अमेरिका के अनेक हिस्सों में स्टूडेंट्स इजराइल-हमास के बीच जारी युद्ध के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. पिछले हफ्ते ‘न्यूयॉर्क आइवी लीग’ स्कूल के छात्रों ने इजराइल के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन शुरू किया था, जो मंगलवार तक एक बड़े आंदोलन में बदल गया

कोलंबिया यूनिवर्सिटी के मैनहट्टन परिसर में प्रदर्शन कर रहे 100 से अधिक छात्रों को गुरुवार को गिरफ्तार किए जाने से ये प्रदर्शन और तेज हो गया. पुलिस ने विभिन्न स्थानों से दर्जनों प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है. कोलंबिया में तनाव बढ़ने के कारण यूनिवर्सिटी ने बाकी सेमेस्टर के लिए ऑनलाइन क्लास आयोजित करने का फैसला किया है.

पकड़े गए लोगों को बाद में किया गया रिहा
पुलिस ने बताया कि सोमवार को न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के पास प्रदर्शन कर रहे 133 लोगों को गिरफ्तार किया गया लेकिन बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया. उन्हें अदालत में पेश होने के लिए समन जारी किया गया.

न्यूयॉर्क शहर के महापौर एरिक एडम्स ने बताया कि इस सप्ताह विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधिकारियों पर बोतलों और अन्य वस्तुओं से हमला किया.

Related posts

संत नारायण भारती का विवेकानंद चौक में अभिनंदन

Report Times

पानी नहीं आने से दो वार्ड के लोग परेशान : एईएन, जेईएन नहीं मिले तो वार्डवासियों ने किया जलदाय कार्यालय में प्रदर्शन, उच्चाधिकारियों ने दिया समस्या समाधान का आश्वासन

Report Times

अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत : दो बेटों के सिर से उठा पिता का साया, कमाने वाला गया

Report Times

Leave a Comment