Report Times
GENERAL NEWSखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरें

DC vs MI IPL 2024: दिल्ली ने मुंबई इंडियंस को दिया 258 रनों का लक्ष्य, मैकबर्ग ने बनाए 84 रन

reporttimes.in

DC vs MI IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के मैच नंबर 43 में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियन्स को जीत के लिए 258 रनों का लक्ष्य दिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम को उसके सलामी बल्लेबाजों जैक फ्रैजर मैकबर्ग और अभिषेक पोरेल ने शानदार शुरुआत दी . दोनो के बीच पहले विकेट के लिए 114 रनों की बेहतरीन साझेदारी हुई. जहाँ मैकबर्ग ने 27 गेंद पर ताबड़तोड़ 84 रन बना डाले वहीं पोरेल ने 27 गेंद पर 36 रनों की पारी खेली. मैकबर्ग के रूप में दिल्ली को पहला झटका आठवें ओवर में लगा, उसके बाद बल्लेबाजी करने आये साई होप ने 17 गेंद पर 5 छक्कों की मदद से 41 रन बनायें और टीम की रन गति को काफी तेज कर दिया. कप्तान रिषभ पंत जब बल्लेबाजी करने आये तो स्टेडियम उनके नाम के शोर से गूंज उठा पंत ने भी दर्शको को निराश नही किया और 19 गेंद पर 29 रन की तेज पारी खेली.

Related posts

उप चुनाव में प्रत्याशियों ने कसी कमर : आखिरी दिन प्रचार में झोंकी ताकत, पांचों प्रत्याशियों एक समर्थक जुटे प्रचार में

Report Times

हरियाणा से पेट्राेल-डीजल तस्करी: रिपाेर्टर ने पूछा- स्कूल बसाें के लिए राेज 500 लीटर डीजल चाहिए, तस्कर बोला- 5000 भी मिलेगा, पता बताओ…पैसे तैयार रखना

Report Times

छोटा फ्रेम, बड़ी तस्वीर; ओमवती की छोटी सी कोशिश ने रंग दिखाया और अनहोनी टल गई

Report Times

Leave a Comment