Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

राजस्थान में क्रिकेट संघों पर बढ़ता जा रहा नेताओं और नेता पुत्रों का कब्जा, जानें कौन नेता-नेता पुत्र है काबिज ?

REPORT TIMES 

जयपुर: राजस्थान में क्रिकेट संघों में नेताओं की एंट्री तो थी ही, अब नेता पुत्रों को भी क्रिकेट संघों की राजनीति रास आने लगी है। कई नेताओं के पुत्र धीरे-धीरे क्रिकेट संघों में और इस बार जो संख्या निकल कर आई है। उसने तो पिछले सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए हैं। पिछले कुछ समय से तो जिसकी प्रदेश में सरकार बनी। करीब दो दशकों से तो राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन पर भाजपा और कांग्रेस का ही कब्जा होता रहा है। कांग्रेस की सरकार में कांग्रेस नेता और भाजपा की सरकार में भाजपा नेता आरसीए और जिला क्रिकेट संघों में घुसने लगे हैं। शुक्रवार को ही शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के पुत्र पवन दिलावर को बारां जिला क्रिकेट एसोसिएशन का कोषाध्यक्ष चुना गया है। इसके बाद एक बार फिर क्रिकेट में राजनीतिक दखल बढ़ने को लेकर बहस छिड़ गई है और हर तरफ यही चर्चा चल पड़ी है कि क्या राजनीतिक दखल से क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा ?

ये नेता पुत्र हैं क्रिकेट संघ में विभिन्न पदों पर काबिज:

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। सरकार बदली तो पद तो चला गया,लेकिन राजसमंद क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष के पद पर काबिज हैं।
कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे प्रमोद जैन भाया के पुत्र यश जैन पिछले साल नवम्बर में ही बारां क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने थे। वे वर्तमान में भी इस पद पर हैं।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के पुत्र धनंजय सिंह खींवसर नागौर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो वैभव गहलोत पद से हटे और धनंजय सिंह आरसीए के कार्यवाहक अध्यक्ष बन गए। कुछ समय पहले ही एडहॉक कमेटी बनाई गई है।
पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र राठौड़ के पुत्र पराक्रम सिंह राठौड़ की भी चूरू क्रिकेट संघ में एंट्री हो चुकी है। वे चूरू क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं, लेकिन अभी कुछ विवादों के चलते चुनाव की वैधता के सवाल बने हुए हैं।

नेताओं काे भी रास आ रहा क्रिकेट:

राजस्थान क्रिकेट संघ की जगह फिलहाल एडहॉक कमेटी काम कर रही है, एडहॉक कमेटी का अध्यक्ष भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी को बनाया गया है।
प्रदेश कांग्रेस के कुछ नेताओं का भी क्रिकेट खासा रास आने लगा है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी वर्तमान में राजसमंद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं। राजस्थान क्रिकेट संघ के संरक्षक भी रह चुके हैं।
कांग्रेस के नेता रहे और गत माह भाजपा में शामिल हो चुके रामपाल शर्मा भीलवाड़ा जिला क्रिकेट संघ के सचिव हैं। शर्मा राजस्थान क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष रह चुके है। शर्मा एक बार सांसद का चुनाव भी लड़ चुके हैं और कांग्रेस जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
कांग्रेस विधायक रतन देवासी वर्तमान में जालोर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं।
पूर्व विधायक संयम लोढ़ा सिरोही जिला क्रिकेट संघ के सचिव हैं।
कांग्रेस के प्रदेेश महासचिव अमित पठान कोटा क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद हैं।

ये नेता भी रह चुके हैं क्रिकेट संघों में:

क्रिकेट से जुड़े जानकारों के अनुसार पूर्व मंत्री महेश जोशी, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह, गौरव वल्लभ, रामेश्वर डूडी भी क्रिकेट संघों से जुड़ रह चुके हैं।

Related posts

अब चिड़ावा से हो सकेगा हैदराबाद का सफर: रेलवे ने जारी की ट्रेन का टाइम टेबल, साप्ताहिक ट्रेन अब हिसार तक जाएगी

Report Times

अंबेडकर जयंती पर हरियाणा में पीएम मोदी ने हिसार से अयोध्या के लिए पहली फ्लाइट को दिखाई हरी झंडी, नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास

Report Times

नरहड़ के सरकारी स्कूल में छात्राओं को महावीर इंटरनेशनल इंद्रधनुष ने बांटे सेनेटरी नेपकिन, बेटे के जन्मदिन पर माता-पिता ने भेंट किए 11 पंखे चिड़ावा।संजय दाधीच नरहड़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो कार्यक्रम हुए। जहां महावीर इंटरनेशनल इंद्रधनुष की ओर से गरिमा परियोजना के तहत डॉ. कुसुमलता ने छात्राओं को सेनेटरी नेपकिन वितरित किए और इनके उपयोग की सलाह देते हुए इसके फायदे भी बताए। वहीं ओमवती-विनोद गोदारा की ओर से अपने पुत्र के जन्मदिन के मौके पर 11 सीलिंग फैन भी विद्यालय को भेंट किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य अनिल रणवां ने की। मुख्य अतिथि विनोद गोदारा थे। विशिष्ट अतिथि महावीर इंटरनेशनल इंद्रधनुष के चेयरमैन डॉ. एलके शर्मा, वाइस चेयरमैन अजय चौमाल, डायरेक्टर डॉ. कुसुमलता, प्रमोद धनजीका, परामर्शदाता संजय अरड़ावतिया, कुसुम सूरजगढिया, धनुराज आदि थे। प्रिंसिपल महेश पारीक ने आभार जताया। इस मौके पर पुणे प्रवासी इंजीनियर नितिका, कपिल शर्मा भी उपस्थित रहे।

Report Times

Leave a Comment