Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंभरतपुरराजनीतिराजस्थानस्पेशल

Lok Sabha elections 2024: CM भजनलाल के गढ़ में कांग्रेस की जीत, 26 साल की संजना जाटव ने रचा इतिहास

Lok Sabha elections 2024: भरतपुर। भरतपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव ने जीत दर्ज की है। 26 साल की संजना जाटव ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले में सेंधमारी करते हुए इतिहास रच दिया है। संजना ने 54 हजार से ज्यादा वोटों से बीजेपी के रामस्वरूप कोली को शिकस्त दी। भरतपुर में कांग्रेस की जीत के बाद कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। बता दें कि पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में कठूमर से संजना जाटव को मात्र 409 वोटों से हार मिली थी। लेकिन, लोकसभा चुनाव में संजना ने हार का बदला ले लिया है।’

21 लाख से ज्यादा वोटर्स, मतदान 52. 80 प्रतिशत

भरतपुर लोकसभा  क्षेत्र में बीजेपी के रामस्वरूप कोली और कांग्रेस की संजना जाटव के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला। यहां 19 अप्रेल को कुल 52. 80 प्रतिशत मतदान हुआ था। भरतपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 21 लाख 14 हजार 916 वोटर्स हैं। जिनमें से पुरुष 11 लाख 26 हजार 578, महिलाएं 9 लाख 88 हजार 317 और थर्ड जेंडर वोटर की कुल संख्या 21 हैं।

इस बार मैदान में ये उम्मीदवार

बीजेपी— रामस्वरूप कोली
कांग्रेस— संजना जाटव
बसपा— अंजिला जाटव
स्वतंत्र— अनीता 

कौन हैं संजना जाटव?

अलवर जिले व भरतपुर संसदीय क्षेत्र की विधानसभा कठूमर निवासी संजना जाटव कांग्रेस में काफी समय से सक्रिय हैं। संजना जाटव का शैक्षणिक पृष्टभूमि बेहद मजबूत है। उन्होंने बीए एलएलबी किया है। पढ़ाई के बाद से ही वह सक्रिय राजनीति में आ गईं और कुछ ही समय में संजना ने एससी वर्ग के युवा चेहरे के तौर पर पहचान कायम की है। यही वजह रही कि कई कद्दावर नेताओं को दरकिनार कर संजना को कठूमर विधानसभा से टिकट दिया गया था। हालांकि, वह चुनाव हार गई थी। इसके बाद कांग्रेस ने एक बार फिर 26 साल की संजना पर विश्वास जताया और लोकसभा चुनाव में भरतपुर से रण में उतारा। संजना भी नेताओं की उम्मीदों पर खरा उतरी और जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है।

भरतपुर लोकसभा सीट से 2019 और 2014 में कौन जीता
साल 2019 का लोकसभा चुनाव : भाजपा की रंजीता कोली को 707,992 और कांग्रेस के अभिजीत कुमार जाटव को 3,89,593 वोट मिले थे।
साल 2014 का लोकसभा चुनाव : बीजेपी के बहादुर सिंह कोली को 5,79,825 और कांग्रेस के डॉ. सुरेश जाटव को 3,34,357 वोट मिले थे।
 भरतपुर में अब तक ये बने सांसद
साल———नाम व पार्टी
1952 : गिर्राज शरण सिंह, स्वतंत्र
1957 : राज बहादुर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1962 : राज बहादुर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1967 : बृजेन्द्र सिंह, स्वतंत्र
1971 : राज बहादुर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1977 : राम किशन, जनता पार्टी
1980 : राजेश पायलट, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आई)
1984 : नटवर सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1989 : विश्वेन्द्र सिंह, जनता दल
1991 : कृष्णेन्द्र कौर, भारतीय जनता पार्टी
1996 : महारानी दिव्या सिंह, भारतीय जनता पार्टी
1998 : नटवर सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1999 : विश्वेन्द्र सिंह, भारतीय जनता पार्टी
2004 : विश्वेन्द्र सिंह, भारतीय जनता पार्टी
2009 : रतन सिंह जाटव, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2014 : बहादुर सिंह कोली, भारतीय जनता पार्टी
2019 : रंजीता कोली, भारतीय जनता पार्टी

Related posts

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर, CCTV कैमरे लगाने का काम पूरा

Report Times

मेवाड़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में कश्मीर के रहने वाले बीएससी फर्स्ट ईयर के छात्र ने किया सुसाइड

Report Times

‘ERCP पर सरकार ने नहीं किया ऐलान’, गहलोत बोले- गरीब, किसान और आमजन विरोधी बजट

Report Times

Leave a Comment