Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

पूर्व विधायक मेवाराम जैन की बढ़ सकती है मुश्किलें, सांसद बेनीवाल बोले-चरित्रहीन नेता के लिए कोई जगह नहीं

बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल बाड़मेर जिला मुख्यालय पर सांसद सेवा केंद्र में जनसुनवाई की. इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बायतू विधायक हरीश चौधरी के बयान का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि अनुशासनहीन और चरित्रहीन नेताओं का पार्टी में वापसी होती है तो कांग्रेस को बड़ा धब्बा लगेगा.

“चरित्रहीन को पार्टी कभी नहीं लेगी”

सांसद बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जिलों में अनुशासनहीन और चरित्रहीन नेता के लिए कोई जगह नहीं है. उन्होंने कहा कि जो पार्टी की गाइडलाइन के खिलाफ चलते हैं और चरित्रहीन हैं उनको पार्टी कभी नहीं लेगी.

मेवाराम जैन ने गहलोत से की थी मुलाकात

बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन ने बुधवार (18 सितंबर) के राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की थी. साथ ही राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा से वापसी को लेकर मुलाकात की थी. गहलोत से मुलाकात से राजस्थान की राजनीति गरमा गई है.

मेवाराम जैन की कांग्रेस में वापसी की राह आसान नहीं 

बायतू विधायक हरीश चौधरी ने कहा था कि राजनीति में भले ही घर बैठना पड़े, वो मंजूर है. लेकिन, चरित्रहीन नेताओं के साथ संबंध नहीं रखेंगे. अब सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल के बयान के बाद पूर्व विधायक मेवाराम जैन की कांग्रेस वापसी की राह आसान नहीं लग रही है

Related posts

2024 तक देश भर में एक लाख स्थानों पर शाखाओं को ले जाएंगे : संघ

Report Times

पीएम मोदी ने किया चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का उद्घाटन, जानें इसकी खासियत

Report Times

पानी की टंकी में डेड बॉडी, घर के आंगन में अंतिम संस्कार… पति-पत्नी और 2 बच्चों के सुसाइड केस में नया मोड़

Report Times

Leave a Comment