Report Times
BusinesslatestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसोशल-वायरल

गोल्ड ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब इतनी चुकानी होगी 10 ग्राम की कीमत.

रिपोर्ट टाइम्स।

बुधवार को सुबह-सुबह सोने की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना दिया. डॉलर इंडेक्स में गिरावट और फेड की ओर से ब्याज दरों में कोई बदलाव ना होने की संभावना से सोने की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है. जनवरी में तो गोल्ड की कीमतों में करीब 5 फीसदी की तेजी देखने को मिल चुकी है. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में गोल्ड की कीमत में और भी तेजी देखने को मिल सकती है. विदेशी बाजारों में सोने की कीमतें 2,800 डॉलर प्रति ओंस के करीब पहुंच गई हैं. जानकारों की मानें डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों की वजह से निवेशकों के बीच काफी अनिश्चितता देखने को मिल रही है. जिसकी वजह से निवेशक सेफ हैवन की ओर जा रहे हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर गोल्ड के दाम कितने हो गए हैं.

रिकॉर्ड लेवल पर गोल्ड के दाम

देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है. आंकड़ों के अनुसार कारोबार सत्र में गोल्ड की कीमत 80,413 रुपए प्रति दस ग्राम के साथ नए रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए हैं. जबकि आज सोना 80,325 रुपए के साथ ओपन हुआ था. एक दिन पहले बाजार बंद हुआ तो सोने की कीमतें 80,289 रुपए पर दिखाई दिए थे. सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर गोल्ड की कीमतें 73 रुपए की तेजी के साथ 80,362 रुपए पर कारोबार कर रही हैं.

जनवरी में करीब 5 फीसदी का इजाफा

अगर बात जनवरी महीने की करें तो गोल्ड की कीमतों में करीब 5 फीसदी की तेजी देखने को मिल चुकी है. आंकड़ों के अनुसार 31 दिसंबर को जब बाजार बंद हुआ था तो सोने के दाम 76,748 रुपए पर देखने को मिले थे. जो कारोबारी सत्र के दौरान 80,413 रुपए पर पहुंच गए. इसका मतलब है कि गोल्ड की कीमतों में 3,665 रुपए यानी 4.77 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है. आने वाले दिनों में गोल्ड की कीमतों में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है.

विदेशी बाजारों में कितनी है कीमत

अगर बात विदेशी बाजारों की बात करें तो कॉमेक्स पर गोल्ड फ्यूचर 3 डॉलर से ज्यादा की तेजी के साथ 2,797.80 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है. वहीं गोल्ड स्पॉट के दाम 2,762.80 डॉलर के साथ फ्लैट देखने को मिल रहे हैं. यूरोपीय बाजार में सोना 2.38 यूरो की गिरावट के साथ 2,647.07 यूरो प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है. जबकि ब्रिटिश बाजारों में 1.20 पाउंड प्रति ओंस की गिरावट के साथ 2,219.69 पाउंड प्र​ति ओंस पर कारोबाार कर रहा है.

Related posts

जमशेदपुर : दुनिया और देश में 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस के रुप में मनाया जाता है. लेकिन जमशेदपुर शहर में ऐसे कई विरासत है, जिसको नये सिरे से संजोने की जरूरत है. ऐसे ही कुछ विरासत है, जो हेरीटेज के रुप में जाना जाता है और सौ साल से भी अधिक समय से यह पहचान बनी हुई है. कालीमाटी स्टेशन स्टेशन की स्थापना 1891 में कालीमाटी स्टेशन के रूप में हुई थी, और 1907 में टाटा स्टील की स्थापना के बाद इसका विस्तार किया गया, जब साकची को टिस्को स्टील प्लांट के लिए आदर्श स्थल के रूप में चिन्हित किया गया. 1919 में, टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी एन टाटा के सम्मान में स्टेशन का नाम बदलकर टाटानगर रेलवे स्टेशन कर दिया गया. 1961 में, स्टेशन का जीर्णोद्धार किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप एक मुख्य प्लेटफ़ॉर्म और चार अतिरिक्त प्लेटफ़ॉर्म बनाए गए, जिन्हें टाटा स्टील की कॉरगेटेड शीट्स का उपयोग करके कवर किया गया था. वाटर वर्क्स वाटर वर्क्स की स्थापना 1908 में की गई थी, जिसमें जल आपूर्ति सुविधा के लिए सुवर्णरेखा नदी पर 1,200 फीट लंबा एक छोटा बांध बनाया गया था. बांध के पास नदी के किनारे एक मजबूत पंपिंग स्टेशन बनाया गया था. इसके अतिरिक्त, उस स्थान पर एक छोटी प्राकृतिक घाटी में एक जलाशय बनाया गया था, जिसमें लगभग आधा मील लंबा एक बांध था. वाटर वर्क्स का निर्माण 1910 तक पूरा हो गया था, और नदी के किनारे 1 मिलियन गैलन प्रति दिन (एमजीडी) की क्षमता वाला एक पंपिंग स्टेशन स्थापित किया गया था. इसके बाद, 1921 में पैटरसन शुद्धिकरण संयंत्र ने परिचालन शुरू किया. यूनाइटेड क्लब 1913 में स्थापित टिस्को संस्थान मूल रूप से समुदाय के लिए एक मनोरंजक सुविधा के रूप में कार्य करता था, जो डायरेक्टर्स बंगलो के सामने स्थित था. अपने शुरुआती वर्षों के दौरान, संस्थान में टेनिस कोर्ट, फुटबॉल और हॉकी के लिए विशाल मैदान, एक बॉलिंग एली, एक बिलियर्ड रूम और नृत्य तथा विभिन्न कार्यक्रमों की मेजबानी के लिए एक खूबसूरत सुसज्जित कॉन्सर्ट हॉल था. 1948 में, टिस्को इंस्टीट्यूट का छोटा नागपुर रेजिमेंट (सीएनआर) क्लब के साथ विलय हो गया, जो पहले वर्तमान लोयोला स्कूल की साइट पर स्थित था, जहां यूनाइटेड क्लब की स्थापना हुई. सेंट जॉर्ज चर्च सेंट जॉर्ज चर्च की आधारशिला 28 दिसंबर, 1914 को औपचारिक रूप से रखी गई थी और 16 अप्रैल, 1916 को इसे समर्पित किया गया था. चर्च सर दोराबजी टाटा द्वारा एंग्लिकन कांग्रेगेशन के लिए उदारतापूर्वक आवंटित भूमि पर स्थित है. सेंट जॉर्ज चर्च वर्तमान में एकमात्र प्रोटेस्टेंट चर्च है, जहां अंग्रेजी भाषा में प्रार्थनाएं आयोजित की जाती हैं.

Report Times

कांग्रेस ने ठुकराया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे नहीं जाएंगे अयोध्या

Report Times

Social security pension: सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन की अंतिम तिथि 31 मई

Report Times

Leave a Comment