Report Times
latestOtherpoliticsजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

विधानसभा में विपक्ष का धरना जारी कांग्रेस की क्या है अगली रणनीति ?

जयपुर। रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान विधानसभा में विपक्ष कांग्रेस के विधायक पिछले तीन दिन से धरना दे रहे हैं, यह गतिरोध कई वार्ताओं के बाद भी खत्म नहीं हुआ है। गतिरोध खत्म करने के लिए दो बार सत्ता पक्ष की विपक्ष से वार्ता भी हो चुकी है, मगर विवाद खत्म नहीं हुआ। इस बीच बताया जा रहा है कि अब विपक्ष नई रणनीति तैयार करने की प्लानिंग कर रहा है, हालांकि अभी इसके बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है।

सदन में तीसरे दिन भी विपक्ष का धरना

राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान इंदिरा गांधी पर टिप्पणी के बाद हंगामा करने पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा सहित छह कांग्रेस विधायकों को निलंबित कर दिया गया। इसके बाद से ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है, जो आज तीसरे दिन भी जारी रहा। कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा सदन में धरना जारी है, कांग्रेस विधायक निलंबित विधायकों की बहाली के साथ इंदिरा गांधी पर की गई टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटाने और मंत्री अविनाश गहलोत से माफी मंगवाने की मांग कर रहे हैं।

क्या अब नई रणनीति बना रहा विपक्ष?

राजस्थान विधानसभा बजट सत्र के दौरान इंदिरा गांधी पर टिप्पणी, हंगामे और कांग्रेस विधायकों को निलंबन के बाद से कांग्रेस नाराज है। सदन में तीन दिन से कांग्रेस विधायक धरना दे रहे हैं, कई जिला मुख्यालयों पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। इस बीच सत्ता पक्ष की ओर से दो बार कांग्रेस विधायकों से बात कर गतिरोध दूर करने पर चर्चा की गई, मगर यह वार्ता सफल नहीं हो पाई। ऐसे में बताया जा रहा है कि अब कांग्रेस नई रणनीति बना रही है, जिसके चलते 24 फरवरी को विधानसभा का घेराव किया जा सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक जानकारी अभी नहीं दी गई है।

सत्ता पक्ष- विपक्ष के बीच विवाद क्यों?

राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान 21 फरवरी को मंत्री अविनाश गहलोत एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि 2023-24 में आपकी दादी इंदिरा गांधी के नाम पर योजना का नाम रखा था। इस टिप्पणी का कांग्रेस ने विरोध करते हुए वेल में आकर नारेबाजी की, कुछ कांग्रेस विधायक स्पीकर के नजदीक पहुंचकर इशारे करने लगे। जिसे देवनानी ने स्पीकर का अपमान और अनुशासनहीनता माना। हंगामे के चलते चार बार सदनको स्थगित करना पड़ा, फिर भी गतिरोध खत्म नहीं हुआ तो कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा सहित छह कांग्रेस विधायकों को इस सत्र के बाकी समय से निलंबित कर दिया।

Related posts

4 IPO, 7 लिस्टिंग, क्या शेयर बाजार के लिए ब्लॉकबस्टर साबित होगा अगला हफ्ता

Report Times

दो दिन के दौरे पर सऊदी अरब जाएंगे पीएम मोदी, 11 साल में तीसरा दौरा

Report Times

एसीबी के जाल में फंसा एक IPS अधिकारी, प्रदेश में पहली बार एसीबी में ACB के ही बेडे में रहे हुए, तत्कालीन DIG के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Report Times

Leave a Comment