Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

राजस्थान ब्राह्मण महासभा की बैठक : प्रमोद अरडावतिया अध्यक्ष और राजेंद्र प्रसाद बने सचिव

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर की खेतड़ी रोड पर गोल मार्केट में राजस्थान ब्राह्मण महासभा की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महासभा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेश हरितवाल ने शिरकत की। इस दौरान तहसील इकाई के निर्वाचन का विधिवत ऐलान किया गया।
निर्वाचन अधिकारी जगदेव शर्मा ने सर्व सम्मति से प्रमोद अरडावतिया को तहसील अध्यक्ष पद की और राजेंद्र प्रसाद शर्मा को सचिव पद की शपथ दिलाई गई। दोनों पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र भी सौंपा गया। इस दौरान सत्येंद्र कौशिक, रोहिताश्व बदनगढ़िया, प्रेमप्रकाश मोरोलिया, सुशील पदमपुरिया, अशोक केरवाल, उमाशंकर वशिष्ठ, विनोद कुमार ढाढ़ोत वाले, संतोष अरडावतिया सहित अन्य विप्र बंधु मौजूद रहे।

Related posts

साइबर सुरक्षा संदेश से उकताए लोग, खटक रही कॉलर ट्यून में अमिताभ बच्चन की आवाज

Report Times

डॉ से सऊदी अरब में नौकरी के बहाने ठगे 1 लाख 38 हजार रुपये

Report Times

चिड़ावा में तीन घण्टे बिजली कटौती : कल सुबह 10 से एक बजे तक रहेगी कटौती

Report Times

Leave a Comment