Report Times
latestCHIRAWAOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

शिव पार्क में जमा होली का रंग, कान्हा संग महिलाओं ने खेली फूलों की होली

चिड़ावा। रिपोर्ट टाइम्स।

शहर के आराध्य संत परमहंस पंडित गणेश नारायण मंदिर के पास नगरपालिका की ओर से फागोत्सव कार्यक्रम महिला संगठनों के सहयोग से रखा गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी ने भगवान का पूजन कर किया।

इस दौरान कृष्ण बनी ईशा दहिया और राधा बनी नूतन शर्मा के संग महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। सुंदर भजनों और राजस्थानी फाल्गुनी गीतों पर महिलाओं ने खूब ठुमके लगाए। महिलाओं ने इस दौरान गीत भी गाए। वहीं आयोजन के दौरान गुलाब, गुलदाउदी और अन्य फूलों के संग होली का महिलाओं ने जमकर लुत्फ उठाया।

वहीं आयोजन के दौरान ढप मंडली ने प्रदीप दरोगा, सुभाष धाबाई, निरंजन शर्मा आदि के संयोजन में बेहतरीन धमाल प्रस्तुति देकर आयोजन को चार चांद लगा दिए। इस दौरान ईओ सरिता बड़सरा, एमडी स्कूल की समित डांगी, सेंट विवेकानंद स्कूल की प्रिंसिपल स्वाति गुप्ता, यूथ अवॉर्डी पूजा शर्मा, भगेरिया पब्लिक स्कूल निदेशिका आंचल भगेरिया, लोहिया स्कूल व्याख्याता कविता सोनी, कुसुम सूरजगढ़िया, प्रोफेसर अनिता मोदी, शिक्षाविद रेखा शर्मा, सुधा सिद्दड़ सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Related posts

श्याममय हुआ चिड़ावा : निशान के साथ झूमते हुए खाटू रवाना हुए श्रद्धालु

Report Times

बूथ 161 और 164 पर हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम 

Report Times

ACB team: राजस्थान में ACB की टीम ने छापेमारी करके RSRDC रिटायर्ड AAO के घर से करीब एक करोड़ रुपये का कैश किया बरामद, नोट गिनने की मशीन मंगाई

Report Times

Leave a Comment