Report Times
latestOtherआक्रोशकार्रवाईजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमेडीकल - हैल्थराजनीतिराजस्थानसोशल-वायरलस्पेशल

जयपुर में सीएम आवास जाने वाले रास्ते बंद, भारी भीड़ लेकर कूच करने वाले हैं बेनीवाल; अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती

REPORT TIMES : राजस्थान की राजधानी जयपुर में (Jaipur) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आवास (Rajasthan CM Residence) की तरफ जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया गया है. इस वक्त सिविल लाइंस इलाके (Civil Lines Area) में बैरिकेडिंग कर दी गई है और अतिरिक्त पुलिस जाप्ते को मौके पर तैनात किया गया है. मीडिया को भी अंदर एंट्री नहीं दी जा रही है.

पुलिस ने यह तैयारी SMS अस्पताल की मोर्चरी से सीएम आवास घेराव के लिए भीड़ लेकर बढ़ रहे नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल को रोकने के लिए की है. आशंका है कुछ देर में यहां हालात तनावपूर्ण हो सकते हैं.

‘हमें एक दूसरे का ख्याल रखना है’

भीड़ लेकर बढ़ने से पहले हनुमान बेनीवाल का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे लोगों से कह रहे हैं- ‘एक दूसरे का ध्यान भी हमें रखना है. आगे 50 लोग चलेंगे. उसके पीछे-पीछे सभी लोग होंगे.’ हनुमान बेनीवाल के साथ सैकड़ों लोग हैं, जो सीएम आवास की तरफ कूच कर चुके हैं. कुछ ही देर में वे सिविल लाइंस एरिया में पहुंचेंगे, जहां पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है. वहां इस वक्त तेज बारिश भी हो रही है, जिस वजह से पुलिसकर्मी साइड में खड़े हो गए हैं. मगर भीड़ के आते ही वे मौके पर डट जाएंगे.

पुलिस ने 5 लोगों को भेजा नोटिस

मार्च शुरू होने से पहले SMS थाना पुलिस ने हनुमान बेनीवाल, अभिमन्यु पूनिया, निर्मल चौधरी, अनिल चोपड़ा और श्रवण चौधरी को नोटिस भेजा था. इसमें कहा गया था कि इन लोगों ने बिना वैध परमिशन के आरोग्य पथ, मुर्दाघर एसएमएस अस्पताल पर टेंट लगाकर अवैध रूप से जमावड़ा इकट्ठा किया और रास्ता अवरुद्ध किया. साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को इकट्ठा होने का आह्वान किया गया, जो विधि विरुद्ध है. इस तरह के आंदोलन से मरीजों के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है, क्योंकि एसएमएस अस्पताल में गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों का आना-जाना होता है. साथ ही मोर्चरी में भी मृत शरीर जाने का एकमात्र यही रास्ता है, जिससे उनका भी रास्ता अवरुद्ध हो जाना संभावित है. अगर किसी मरीज के साथ कोई घटना या दुर्घटना होती है, तो इसके लिए जिम्मेदार आप स्वयं होंगे.

Related posts

राजस्थान यूनिवर्सिटी के बाहर गहलोत के खिलाफ नारेबाजी, ABVP कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

Report Times

सूरत के लोग रोजाना 1.20 करोड़ रुपये का पानी पी रहे, पैकेज्ड पानी बोतल की मांग तीन गुनी

Report Times

इजराइल के हमलों में मारे गए 13 बंधक, गाजा अटैक पर हमास का बड़ा दावा

Report Times

Leave a Comment