Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : गांधीचौक में लगातार 567वें दिन फहराया तिरंगा

चिड़ावा शहर की हृदयस्थली गांधीचौक में श्रीविवेकानन्द मित्र परिषद की ओर से स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। पारम्परिक तरीके से यहां ठीक साढ़े 8 बजे परिषद संरक्षक रोहिताश्व कुमार महला ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान एक सुंदर रंगोली भी तिरंगे के समक्ष सजाई गई। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि परिषद संरक्षक मनोज मान, महेश धन्ना, संजय दाधीच, अमर सिंह कोकचा, रमेश कोतवाल आदि ने सभी को राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव दर्शाने का संकल्प दिलाया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने सर्किल सहित पूरे गांधीचौक की सफाई की। वहीं कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। आपको बता दें कि यहां पर 26 जनवरी 2019 से लगातार ध्वजारोहण व राष्ट्रगान परम्परा का लगातार निर्वहन किया जा रहा है। शनिवार को इस परंपरा को 567 दिन हो गए।

इस दौरान राजू शर्मा, सुरेन्द्र पारीक, सन्दीप फतेहपुरिया, अशोक सैन, विशाल पारीक, दीपक टेलर, शुभम निकम, आशीष शर्मा, कपिल लोयलका, सद्दाम, वीरेंद्र शर्मा, देवेश हर्षवाल, चंद्रमौलि पचरंगिया, रवि भारतीय सहित काफी लोग मौजूद रहे।

Related posts

IPL 2024: इन तीन कारणों से हारी CSK, जानें पूरा माजरा

Report Times

चिड़ावा में रविवार को शेखावटी दिव्यांग जन सेवा समिति की बैठक

Report Times

दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 उज्बेक महिलाएं गिरफ्तार

Report Times

Leave a Comment