Report Times
Otherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : वेतन कटौती बंद करने की मांग

चिड़ावा। सरकारी कर्मचारियों के प्रतिमाह वेतन कटौती को निरस्त करवाने की मांग को लेकर न्यू पेंशन स्कीम एपलांयज फैडरेशन ऑफ राजस्थान की ओर से सोमवार को एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में लिखा है कि कर्मचारियों की प्रतिमाह के वेतन से एक दिन की कटौती की जा रही है। इस कटौती को तुरन्त निरस्त किया जाए।  वहीं 1 जनवरी 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए भी पुरानी पेंशन लागू करवाने की  मांग की गई है। ज्ञापन के माध्यम से मार्च माह का बकाया वेतन दिलवाने की मांग भी की गई है। इस मौके पर ब्लॉक संयोजक प्रमेंद्र काजला, समन्वयक नत्थूराम, पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुभाषचंद्र,
शिक्षक संघ सियाराम जिला उपाध्यक्ष होशियारसिंह लुणायच, ब्लॉक अध्यक्ष नंदलाल जांगिड़, दिनेश बुगालिया, शशिकांत शर्मा आदि मौजूद थे।

Related posts

शादी के बाद देव धोकने जा रहे थे दूल्हा-दुल्हन, भीषण हादसे में 2 महिलाओं की मौत, नवदंपति समेत 5 घायल

Report Times

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से फर्जी ID बनाकर हो रहा फ्रॉड, VHP ने किया आगाह

Report Times

रामनवमी पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के जयकारों से गुंजायमान हुआ गिरिडीह

Report Times

Leave a Comment