Report Times
Otherगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशबिहार

पटना में 3 अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पटना में बंद हो चुके उमा सिनेमा हॉल के पास अपराधियों ने एक टिम्बर सहित 5 दुकानों में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। वहां के सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बना, उसकी पिटाई भी की थी। उस वक्त अपराधियों ने कैश समेत 5-6 लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली थी। करीब 7 दिन बीतने पर इस बड़े कांड में पटना के गांधी मैदान थाना की पुलिस को सफलता मिली है। इस डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले 3 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 50 हजार कैश समेत लूट के सामान भी बरामद हुए हैं। थानेदार रंजीत वत्स ने इसकी पुष्टि की है।

पुलिस ने जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया है, उसमें दीपक राम, छोटू राम और रॉकी कुमार शामिल है। इन तीनों के पास से पुलिस अलग-अलग कैश बरामद हुआ। जिसे मिलाकर वो रकम 50 हजार की हुई। इसके अलावा साइकिल, लूट के सामान से भरे दाे कार्टून व कुछ दूसरे सामान बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, अपराधी दीपक और छोटू, कदमकुआं थाना के तहत नाला राेड स्थित अंबेदकर भवन में अपने परिवार के साथ रहता है। जबकि, राॅकी दानापुर में भट्ठा माेड़ इलाके का रहने वाला है। लेकिन, वह मूल रूप से राजगीर का रहने वाला है। थानेदार बताते हैं कि इस डकैती कांड में उनकी टीम को 3-4 और अपराधियों की तलाश है। जो वारदात के बाद से फरार चल रहे हैं। उनकी तलाश में छापेमारी चल रही है।

Related posts

राजस्थान में फिर कोरोना का खौफ! ऑस्ट्रेलिया से आए 4 पर्यटक वायरस संक्रमित

Report Times

राजस्थान में शव रखकर आंदोलन करना होगा गैर कानूनी, 2 साल की मिलेगी सजा

Report Times

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने की चिड़ावा में कार्रवाई : कई क्विंटल प्लास्टिक की थैलियां और अन्य सामग्री जब्त

Report Times

Leave a Comment