Report Times
Otherक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशमध्यप्रदेश

ग्वालियर: दोस्ती शर्मसार! चलती कार में छात्रा के साथ दोस्त ने ही कराया दुष्कर्म

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चलती कार में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है छात्रा को उसकी ही दोस्त नौकरी दिलाने के नाम पर अपने मित्र से मिलाने ले गई थी। उसके बाद छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाया गया। जब छात्रा बेसुध हो गई तो युवक ने कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा की शिकायत पर मुरार थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी और उसकी महिला दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह है पूरा मामला
दरअसल शहर के मुरार थाना इलाके के सीपी कॉलोनी में रहने वाली 19 वर्षीय यह छात्रा बीए की पढ़ाई कर रही है। पीड़ित छात्रा ने बताया है कि वह किसी काम से न्यायालय में आई थी, जहां पर उसे चंडीगढ़ की रहने वाली दोस्त आयत खान मिल गयी। छात्रा आयत खान को पिछले एक साल से जानती थी। जब उसने अपनी दोस्त से पार्ट टाइम जॉब की बात कही तो आयत खान ने अपने मित्र बलराम सिंह गुर्जर से पहचान कराई। उसके बाद बलराम सिंह गुर्जर ने उसे को नौकरी दिलाने का वादा किया।

आयत खान ने बनाए न्यूड वीडियो 
कुछ वक्त के बाद आयत खान ने छात्रा को फोन करके शहर में बुलाया, जहां पर पहले से ही बलराम गुर्जर और आयत खान कार के साथ खड़े थे। उसके बाद नौकरी की बातचीत करने के लिए सभी कार में बैठ गए। कार में बलराम गुर्जर ने कोल्ड ड्रिंक में कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिलाकर छात्रा को ऑफर किया। जब छात्रा ने कोल्डड्रिंक पी तो उसके बाद वह बेसुध हो गई। फिर आरोपी बलराम गुर्जर ने हाईवे पर चलती कार में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और उसकी दोस्त आयत ने छात्रा के न्यूड फोटो और वीडियो बना लिए। आरोपियों ने छात्रा को जान से मारने और न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वहीं कार से उतार दिया। डरी और सहमी पीड़ित छात्रा ने बुधवार को मुरार थाने में शिकायत की और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। मुरार थाना प्रभारी

Related posts

लव ट्रायंगल में यूट्यूबर की हत्या, दूसरे से प्रेमिका का प्यार, प्रेग्नेंट होना नहीं कर पाया बर्दाश्त, फिर…

Report Times

किरोड़ीलाल मीणा ने एक बार फिर नया बयान देकर कई नई सियासी चर्चाओं को छेड़ दिया

Report Times

राजस्थान में 7 दिन पहले मानसून की एंट्री, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; इस सीजन जमकर बरसेंगे बादल

Report Times

Leave a Comment