Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा में तापमान 44 डिग्री के पार, बाहर ना निकलें किडनी, हार्ट और मिर्गी के पेशेंट

चिड़ावा।संजय दाधीच

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में चिड़ावा सहित आस-पास के इलाकों में तापमान फिर से 44 डिग्री की ओर बढ़ चला है। ऐसे में लू का असर भी अधिक देखने को मिल रहा है। लू चलने से काफी लोगों की सेहत पर भी असर पड़ा है।

चिकित्सा विभाग की सलाह

चिकित्सा अधिकारी डॉ जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि लू के मौसम में मिर्गी, किड़नी और हार्ट के मरीजों को सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। वहीं मसालेदार और भारी भोजन से लोगों को परहेज रखना होगा।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी करते हुए दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बिना किसी काम के घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। बुर्जुग बच्चों और अधिक वजन वाले लोगों को विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

दोपहर दो बजे 42 डिग्री पार गया तापमान

दोपहर दो बजे तक तापमान 42 डिग्री पर पहुंच गया। इसकी आने वाले दिनों में तापमान 44 डिग्री के पार जाने की संभावना जताई है।

Related posts

श्री शिवशक्ति मित्र मंडल की ओर से 15 अक्तूबर से दुर्गा महोत्सव और राम कथा

Report Times

ERCP मुद्दे के बाद अब माही बांध प्रोजेक्ट पर होगी भजनलाल सरकार की परीक्षा

Report Times

इधर हेरा फेरी 3 से जुड़े प्रियदर्शन, उधर डबल गुड न्यूज आ गई राजू, श्याम, बाबूराव की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें

Report Times

Leave a Comment