Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

ओजटू गांव में ट्यूबवैल का निर्माण शुरू, पांच ट्यूबवैल हुए मंजूर

चिड़ावा।संजय दाधीच

शहर से सटे ओजटू गांव में पेयजल समस्या का अब स्थायी समाधान हो सकेगा। समस्या को देखते हुए पंचायत समिति चिड़ावा में गांव में पांच ट्यूबवैल बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके तहत एक ट्यूबवैल का काम शुरू भी हो गया।

काम शुरू करने से पहले सरपंच विनोद डांगी और पंचायत समिति सदस्य बनारसी देवी ने भूमि पूजन किया। इसके बाद ट्यूबवैल खुदाई का काम विधिवत शुरू हुआ। इस दौरान सरपंच विनोद डांगी ने बताया कि गांव में पेयजल समस्या को लेकर प्रधान इन्द्रा डूडी को अवगत कराया था।

सरपंच ने ट्यूबवैल मंजूरी के लिए प्रधान डूडी का आभार जताया। इस मौके पर उप सरपंच सत्यवीर लमोरिया, राजकुमार माहिच, विकास, पवन, मदन, राधेश्याम, रोहिताश, लाईनमैन इन्द्राज, रामसिंह पटेल, शीशराम, कप्तान बस्ती राम, सुगणचंद आदि मौजूद रहे।

Related posts

कोटा को वंदे भारत की सौगात, कुछ घंटों में पहुंच जाएंगे ताज नगरी आगरा, इतना है किराया

Report Times

हिंदुस्तान में नयी ऑल्टो लॉन्च कब?

Report Times

तुलसी विवाह के शुभ मुहूर्त और अनुष्ठानों के बारे-मे जानिए

Report Times

Leave a Comment