Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

अरडावता में नेमीचंद बुडानिया बने निर्विरोध अध्यक्ष : सहकारी समिति के चुनाव में नरेश बराला उपाध्यक्ष निर्वाचित

REPORT TIMES
चिड़ावा। अरडावता में ग्राम सेवा सहकारी समिति के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए। इसमें सर्व सम्मति से नेमीचंद बुडानिया को अध्यक्ष चुना गया। बुडानिया के अलावा किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। ऐसे में वे निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर नरेश कुमार बराला निर्वाचित हुए। सभी सदस्यों के साथ नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला के निवास पहुंचे।
यहां पर ओला के भाई सरजीत ओला और पुत्र अमित ओला से उन्होंने मुलाकात की। दोनों ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का मुंह मीठा करवाकर बधाई दी। इस मौके पर रणवीर बुडानिया, बलवीर, फतेहसिंह, धर्मवीर, रामेश्वर मेघवाल, प्रताप, बाबूलाल, राकेश बुडानिया, विकास पायल, विनय थाकन आदि मौजूद रहे। ग्रामवासियों ने भी मिठाई बांटकर खुशी मनाई।

Related posts

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने झुंझुनूं के नेताओं से की परिचर्चा

Report Times

राजनीति की दशा, दिशा और परिभाषा बदलने वाले मोदी सरकार के आठ साल

Report Times

ऑनलाइन गेमिंग ऐप से धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का सरगना बद्दो गिरफ्तार, महाराष्ट्र के लॉज में छिपा था

Report Times

Leave a Comment