Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशविदेशस्पेशलहैदराबाद

लंदन में जिस भारतीय छात्रा तेजस्विनी की हुई हत्या, वह 2 महीने में लौटने वाली थी घर

REPORT TIMES 

लंदन के वेम्बली में हैदराबाद की एक छात्रा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. 27 साल की इस छात्रा का नाम तेजस्विनी रेड्डी है. एक ब्राजीलियाई शख्स ने कथित तौर पर तेजस्विनी के छात्रावास इस घटना को अंजाम दिया. तेजस्विनी की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, तेजस्विनी हायर स्टडीज के लिए लंदन गई थी.मेट्रोपोलिटन पुलिस ने इसकी जानकारी दी. चाकूबाजी की यह घटना वेम्बली के नील्ड क्रिसेंट की है. आरोपी शख्स ने दो लोगों पर अटैक किया है, जिसमें एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि 28 साल की दूसरी महिला को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया.

हमलावर ने दो लोगों पर किया चाकू से हमला

फिलहाल उसकी हालत सही बताई जा रही है. वह खतरे से बाहर है. मेट्रोपोलिटन पुलिस ने बताया कि पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें एक पुरुष और एक महिला हैं. पुलिस ने बताया कि 24 साल का एक शख्स फिलहाल हिरासत में है जबकि 23 साल की महिला को छोड़ दिया गया. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.

पिछले साल मार्च में लंदन गई थी तेजस्विनी

हैदराबाद में रहने वाले तेजस्विनी के चचेरे भाई विजय ने बताया कि आरोपी एक ब्राजीलियाई शख्स था और एक हफ्ते से भी कम वक्त पहले वहीं रहने आया था, जहां तेजस्विनी अपने दोस्तों के साथ रहती थी. बताया गया है कि तेजस्विनी मास्टर्स डिग्री हासिल करने के लिए पिछले साल मार्च में लंदन गई थी.

तेजस्विनी 2 महीने में लौटने वाली थी घर

तेजस्विनी के परिजनों के मुताबिक, पिता का तबीयत खराब थी. उनको देखने के लिए वह 6 महीने पहले ही घर आई थी. उसकी दो महीने की पढ़ाई बची हुई थी. उसे खत्म करके वह वापस घर (हैदराबाद) लौटने वाली थी, इसी बीच हत्या का शिकार हो गई. ब्रह्मानपल्ली में तेजस्विनी के घर पर रिश्तेदारों और करीबीयों का आना लगा हुआ है. घर में शोक का वातावरण छाया हुआ है.

Related posts

पार्टी आलाकमान का फैसला मंजूर, राजस्थान में कई विधायकों के बदले सुर; दिव्या बोलीं- धारीवाल ने मिसगाइड किया

Report Times

राजस्थान में एक शिक्षक का कारोबारी मुकेश अंबानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देना पड़ा भारी, एसडीएम ने कारण बताओ नोटिस किया जारी

Report Times

सुखदेव हत्याकांड: कौन है नवीन शेखावत जिसकी ‘गद्दारी’ बन गई काल?

Report Times

Leave a Comment