Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमौैसमराजस्थानस्पेशल

आज का राजस्थान मानसून अपडेट:गंगानगर-हनुमानगढ़ में बारिश; राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में बढ़ी गर्मी-उमस

REPORT TIMES 

राजस्थान में मानसून की बारिश अब थम गई है। रविवार को दोपहर बाद उत्तरी हिस्से में लोकल लेवल पर बने बादलों से हनुमानगढ़-गंगानगर एरिया में जरूर कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। अधिकांश जगह दिन में धूप रही। मौसम केन्द्र जयपुर के मुताबिक राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम साफ ही रहेगा। पिछले 24 घंटे में हनुमानगढ़, गंगानगर एरिया में कुछ जगहों पर अच्छी बारिश हुई। हनुमानगढ़ के भादरा में 43MM तक पानी बरसा। यहां तेज हवा चलने के साथ बारिश हुई। इससे खराब हाे रही फसलों को नया जीवनदान मिला। इधर जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, अजमेर समेत कई जिलों में कल मौसम साफ रहा। गंगानगर में दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। चूरू, पिलानी, हनुमानगढ़, फलौदी में भी कल दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ।

एक सप्ताह कोई वेदर सिस्टम नहीं
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक वर्तमान में मानसून की ट्रफ लाइन अभी हिमालय से होकर गुजर रही है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर-पूर्वी भारत की तरह बना हुआ है। इस सिस्टम के कारण वर्तमान में उत्तराखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से और हिमाचल प्रदेश के अलावा नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में बारिश हो रही है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़ समेत मध्य भारत के कई हिस्सों में अभी कोई बड़ा वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है, जिसके कारण यहां अगले एक सप्ताह तक अच्छी बारिश होने की संभावना नहीं दिख रही।

राज्य में अब तक 16 फीसदी ज्यादा बरसात
राजस्थान में मानसून की स्थिति देखे तो सामान्य से 16 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है। मानसून सीजन में 1 जून से 27 अगस्त तक औसत सामान्य बारिश 357.5MM होती है, जबकि इस सीजन में अब तक औसत बारिश 415.7MM हो चुकी है। पूर्वी राजस्थान में सामान्य से तीन फीसदी कम बारिश हुई है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के 10 जिलों में बारिश सामान्य से थोड़ी ज्यादा है।

इन एरिया में हुई बारिश

जगह बारिश (MM)
सिधमुख (चूरू) 32
कामां (भरतपुर) 11
हिंदुमलकोट (गंगानगर) 9
भादरा (हनुमानगढ़) 63
पिलानी (झुंझुनूं) 29
चिड़ावा (झुंझुनूं) 20
करौली 1.5

Related posts

‘कैसे हुआ था पुलवामा हमला, जांच हो’…रंधावा बोले- PM को नहीं पता ‘देशभक्ति’ का मतलब

Report Times

14-15 अगस्त को गांधीचौक में देशभक्ति का बिखरेगा जलवा 14 को एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम

Report Times

सरकारी अस्पताल में मां के साथ सो रहे मासूम को उठा ले गए आवारा कुत्ते…पेट और एक हाथ खाया

Report Times

Leave a Comment