Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

राम जन्मभूमि के पास पकड़ा गया संदिग्ध, हेलमेट में कैमरा लगा कर रहा था रिकॉर्डिंग

REPORT TIMES 

अयोध्या में राम मंदिर के भव्य उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर हैं और राम मंदिर के प्रथम तल का काम भी अपने अंतिम दौर में है. ऐसे में पुलिस और इंटेलीजेंस एजेंसियां अलर्ट पर हैं. फिलहाल कड़ी सुरक्षा के अयोध्या में राम मंदिर के गेट से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है जो कि हेलमेट पर कैमरा लगाकार रिकॉर्डिंग कर रहा था. शख्स की बाइक और कैमरे वाला हेलमेट जब्त किया गया है. वहीं शख्स से पूछताछ की जा रही है. दरअसल रामनगरी की अति संवेदनशील इलाके से एक संदिग्ध युवक की गिरफ्तारी हुई है. पकड़ा गया युवक छत्तीसगढ़ का रहने वाला है. युवक के पास से एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है जिस पर छत्तीसगढ़ का नंबर प्लेट लगा हुआ है. जन्मभूमि के पास यलो जोन में राम जन्मभूमि के गेट नंबर 10 से युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है, युवक के हेलमेट में कैमरा लगा हुआ था, पुलिस को आशंका है कि युवक यलो जोन क्षेत्र में वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था.

हालांकि पुलिस ने इस मामले पर अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. अयोध्या पुलिस और इंटेलीजेंस के कर्मचारी इस पूरे मामले को लेकर गहनता से जांच कर रहे हैं. युवक की पहचान छत्तीसगढ़ निवासी भानु पटेल के रूप में हुई है. प्राथमिक जांच में यह पता चला है कि युवक छत्तीसगढ़ की किसी प्राइवेट सर्वे कंपनी में काम करता है. अयोध्या पुलिस को सर्वे कंपनी ने अयोध्या धाम में सर्वे करने के लिए पत्र दिया गया था.वहीं अयोध्या पुलिस ने कंपनी को सर्वे के लिए किसी भी तरह की अनुमति नहीं दी गई है. बिना अनुमति के युवक रामनगरी में हेलमेट के कैमरे से रिकॉर्डिंग करने की कोशिश कर रहा था. जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने युवक को हिरासत में ले लिया है. आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है. 22 जनवरी 2024 को रामलाल का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन है. उससे पहले ही 30 दिसंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अयोध्या जा सकते हैं. इन बातों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं.

Related posts

Benefits Of Spices : क्या आपको पता है कि स्वाद ही नहीं, सेहत भी बनाते हैं ये पांच मसाले

Report Times

चिड़ावा में फिर चोरी की वारदात, कपड़े की दुकान से चोर ले गए एक लाख 90 हजार नकद, तीन लाचे और तीन- चार कपड़ों की जोड़िया

Report Times

क्या शेयर बाजार की गिरावट पर लग गया ब्रेक, MIGA+MAGA के MEGA प्लान से खुश हुआ स्टॉक मार्केट

Report Times

Leave a Comment