Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की 39 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखें कौन कहां से लड़ेंगे चुनाव

REPORT TIMES 

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस  ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी की पहली लिस्ट 39 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. जिसमें राहुल गांधी के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम भी शामिल है. शुक्रवार को राजधानी दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में पार्टी नेता केसी वेणुगोपाल  ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है.

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट में 39 नाम शामिल हैं. जिसमें 15 सामान्य वर्ग से हैं. 24 एससी, एसटी और अल्पसंख्यक वर्ग के है. 12 उम्मीदवार 50 साल की उम्र से नीचे के है. बड़े नामों की बात करें तो वायनाड से राहुल गांधी, राजनांदगांव से छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, तिरुवंतपुरम से शशि थरूर शामिल हैं. इसमें ताम्रध्वज साहू, केसी वेणुगोपाल का नाम भी शामिल हैं.

30 लाख युवाओं को देंगे नौकरी

प्रेस कॉफ्रेंस में केसी वेणुगोपाल ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि इस यात्रा के दौरान हमने कई गारंटियां दी है. जिसमें रोजगार के साथ-साथ जातिगत जनगणना भी शामिल है. युवा न्याय का जिक्र करते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि इस गारंटी के तहत हम 30 लाख युवाओं को नौकरी देंगे.

17 मार्च को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन पर मुंबई में बड़ी रैली

वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के मौके 17 मार्च को मुंबई में बड़ी रैली होगी. जिसमें इंडी गठबंधन के सभी पार्टियों के नेता शामिल होंगे. इसके लिए कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे खुद सभी नेताओं को पत्र लिखेंगे.

Related posts

भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया के नेतृत्व में जनाक्रोश रैली में पहुंचे कार्यकर्ता

Report Times

मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन से जुड़ा बड़ा अपडेट, 3 दिनों तक डायवर्ट रहेगा मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन का रूट

Report Times

The Kerala Story बैन पर सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार से मांगा जवाब, फिलहाल जारी रहेगा प्रतिबंध

Report Times

Leave a Comment