Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

राजस्थान: पुलिस कांस्टेबल की मेले में ड्यूटी के दौरान हत्या, अज्ञात बदमाशों ने चाकू से किए कई वार

REPORT TIMES 

राजस्थान के सिरोही जिले में शुक्रवार रात एक पुलिस कांस्टेबल की मेले में ड्यूटी के दौरान अज्ञात बदमाशों ने चाकू गोदकर हत्या कर दी. जैसे ही यह खबर थाने तक पहुंची तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. तुरंत पिंडवाड़ा, रोहिड़ा व सरूपगंज सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी.

8 टीमें धरपकड़ में जुटीं

इस वक्त सिरोही SP अनिल कुमार, पिंडवाड़ा एसडीएम रवि प्रकाश, पिंडवाड़ा DYSP जेठूसिंह करनोत सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और आरोपियों की पहचान कर धरपकड़ की जा रही है. इस वक्त पुलिस की 8 टीमें केस की जांच कर रही हैं. कुछ आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया है. जबकि अन्य आरोपियों की पहचान जारी है.

बीच बचाव के दौरान गई जान

सिरोही एसपी अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सरूपगंज थाना क्षेत्र के लौटाना में मेला चल रहा है, जहां सिपाही निरंजन सिंह ड्यूटी पर था. शुक्रवार रात करीब 12 बजे वहां पर दो गुटों का झगड़ा हो गया. इस दौरान जब पुलिस कांस्टेबल निरंजन बीच बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिस कारण उसकी मौत हो गई. फिलहाल हमने सरूपगंज अस्तपाल की मोर्चरी में मृतक कांस्टेबल के शव को रखवाया है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है.

Related posts

Top 5 Villain: इन एक्टर्स ने बड़े पर्दे पर खलनायक के किरदार से मचायी दहशत, खौफनाक लुक से दर्शकों के उड़ाए होश

Report Times

वर्ल्ड कप शेड्यूल को लेकर फंसे पेंच के बीच ICC की टीम पहुंची भारत, इस बात की कर रही है जांच

Report Times

नगरपालिका शिविर में पट्टा वितरण

Report Times

Leave a Comment