Report Times
ज्योतिषटॉप न्यूज़ताजा खबरेंसोशल-वायरल

Ayodhya Ram Mandir: रामनवमी पर 20 घंटे होंगे रामलला के दर्शन, पास से दर्शन की व्यवस्था रहेगी निरस्त

Reporttime.in 

लखनऊ: अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में रामनवमी के मौके पर 20 घंटे तक दर्शन की सुविधा मिलेगी. ये व्यवस्था 15 से 17 अप्रैल तक रहेगी. इस दौरान पास से दर्शन की व्यवस्था को निरस्त रखा जाएगा. श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट और संतों के बीच दर्शन के समय को लेकर सहमति बन गई है. रामलला के राग भाग और श्रृंगार के समय को छोड़कर राम मंदिर दर्शन के लिए खुला रहेगा. अयोध्या में 100 स्थानों पर एलईडी स्क्रीन पर रामनवमी का लाइव प्रसारण किया जाएगा.

राग भोग व श्रृंगार के लिए बंद रहेगा मंदिर
श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि रामलला के सुबह, दोपहर और रात में राग भोग व श्रृंगार में लगभग चार घंटे लगते हैं. इसके अलावा 20 घंटे दर्शन की व्यवस्था रहेगी. उन्होंने श्रद्धालुओं से मोबाइल फोन, जूता-चप्पल, सामान रखकर मंदिर आने की सलाह दी है. इससे दर्शन में आसानी होगी और समय भी कम लगेगा. श्रद्धालुओं के राम जन्मभूमि पथ से लेकर मंदिर परिसर तक 50 स्थानों पर पीने की पानी की व्यवस्था की जाएगी. जूट का कारपेट बिछेगा. छाया के लिए जर्मन हैंगर लगाए जा रहे हैं. प्रसाद के साथ साथ ओआरएस घोल भी श्रद्धालुओं को दिया जाएगा. जिससे गर्मी में उन्हें एनर्जी मिलती रहे.

Related posts

ग्यारहवीं परमहंस बावलिया बाबा दिव्य संदेश यात्रा का शुभारम्भ 11 को : राष्ट्रीय राजधानी व एनसीआर क्षेत्र में होगा बाबा का गुणगान

Report Times

कांग्रेस चिड़ावा बीआरओ रचना ने ली बैठक, विधायक चंदेलिया ने गिनाए विकास कार्य

Report Times

राजस्थान में रिवाज बदलने के लिए कांग्रेस के पांच बड़े दांव, क्या बदलेगा साढ़े तीन दशक पुराना ट्रेंड?

Report Times

Leave a Comment