Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थान

नरहड़ में उर्स रविवार को

चिड़ावा। संजय दाधीच
साम्प्रदायिक सौहार्द व कौमी एकता की मिशाल नरहड़ दरगाह में सूफी संत हजरत हाजिब शकरबार पीर बाबा का 753वां उर्स रविवार से शुरु होगा। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। हज़रत हाजिब शकरबार बाबा नरहड़ दरगाह सेवा फाउंडेशन की ओर से उर्स पर दरगाह की सभी जगह सजावट की गई है। जयपुर व अजमेर से रंग -बिरंगे फूल मंगवाये गये है। उनसे दरगाह की सजावट की गई है।
दरगाह खादिम हाजी अजीज पठान ने बताया कि 27 फरवरी से 1 मार्च तक उर्स का आयोजन होगा।
दरगाह के नायब सदर लतीफ पठान ने बताया कि 27 फरवरी को रस्म ऐ गिलाफ़ कुरानख्वानी व फातेहा से उर्स का आगाज होगा। 28 फरवरी को सुबह रस्म ग़ुस्ल मजार शरीफ,  शाम को फातेहा व कुल के छींटो की रस्म होगी । तीनों दिन मशहूर कव्वालों के कव्वाली मुकाबले होंगे । नरहड़ दरगाह सेवा फाउंडेशन के निदेशक शाहिद पठान ने बताया कि आने वाले जायरीनों के लिए फाउंडेशन की ओर से लंगर, भंडारे व पीने के पानी की सुविधा की गई है।

Related posts

परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र पर कुछ भी लिखा तो हो सकते हैं ‘डिबार’ ,परीक्षा कक्ष में प्रतिबंधित सूची में शामिल कोई भी वस्तु साथ होने पर माने जाएंगे अनुचित साधन

Report Times

फ्री टैबलेट वापस ले लो सरकार… हरियाणा के 7 गांवों की पंचायत ने क्यों लगाई ये गुहार?

Report Times

20 साल बाद सावन सोमवार पर पड़ रही है सोमवती अमावस्या

Report Times

Leave a Comment