Report Times
Otherउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थान

गणगौर पूजा के लिए तैयारियां शुरू, रेडिमेड गणगौर की बढ़ी मांग

reporttimes

राजस्थान में महिलाओं के लिए गणगौर पूजा सबसे बडा पर्व होता है। अप्रेल माह में सिंजारा व गणगौर पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व के लिए घरों और बाजारों में तैयारियां शुरू हो गई है। अलवर के घंटाघर, होपसकर्स, अशोका टाकीज, काशीराम का चौराहा आदि जगहों पर मिटटी से बनी रेडिमेड गणगौर की दुकानें सज गई है। जहां पर सुंदर व आकर्षक गणगौर जिस पर रंग किया हुआ है, बिकने के लिए आई हुई हैं। बाजार में रेडिमेड गणगौर खरीद रही दीवानजी का बाग निवासी चेतना, मोना ने बताया कि इन दिनों परीक्षा की तैयारी चल रही है, इसलिए सौलह दिन की गणगौर नहीं पूज पा रही है, लेकिन एक दिन की गणगौर पूजा को लेकर वो उत्साहित है और जोर शोर से तैयारियां कर रही है। गणगौर पूजा का उदयापन करने वाली महिलाएं भी इन दिनों सौलह जोडों को निमंत्रण देने में लगी हुई है। महिलाओं ने बताया कि व्रत का उदयापन करने वाली महिलाओं को सौलह श्रंगार की सामग्री व कपडे़ दान में दिए जाते हैं

Related posts

राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई सजा पर रोक

Report Times

बारां : मनरेगा श्रमिकों को नही मिलती पावती रसीद

Report Times

राजस्थान कांग्रेस ने भरवाए फीडबैक फॉर्म, 100 से ज्यादा नामों पर लटकी तलवार

Report Times

Leave a Comment