Report Times
उत्तर प्रदेशक्राइमझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थान

पचेरी में एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 18 हजार रुपए निकाले

reporttimes’

जिले में एटीएम बदलकर ठगी के मामले में थमने का नाम नहीं ले रहे है। दाे दिन पहले चिड़ावा में शिक्षिका का एटीएम बदलकर 35 हजार रुपए खाते से निकाल लिए। अब पचेरी कलां में रायपुर निवासी एक बुजुर्ग दुकानदार का एटीएम बदलकर 18 हजार रुपए निकाल लिए। रायपुर निवासी बाबूलाल पुत्र भोलाराम ने बताया कि वह गेहूं लाने के लिए रुपए निकलवाने पचेरी कला एसबीआई एटीएम में गया था। पैसे नहीं निकलने पर वहां पहले से खड़े दो युवकों ने मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदल लिया।

दाेनाें युवक वहां से चले गए। रुपए नहीं निकलने पर बाबूलाल एसबीआई बैंक के अंदर गया। वहां पर लाइन में कुछ व्यक्ति आगे होने से बाबूलाल काे 10 मिनट लग गए। इसी दाैरान बाबूलाल के माेबाइल पर खाते से 18 हजार रुपए निकलने का मैसेज आया। बाबूलाल ने बैंक कर्मचारियाें अधिकारियाें काे इस बारे में बताया। जांच करने में पता चला कि बदमाशाें ने पचेरी कला थाने के सामने बने एक्सिस बैंक एटीएम से बाबूलाल के एटीएम कार्ड से 18 हजार रुपए निकाले थे।

जब तक बाबूलाल वहां पहुंचा तब तक बदमाश वहां से जा चुके थे। इसकी सूचना पुलिस काे दी गई। एसआई कैलाश शर्मा ने मौके पर जाकर छानबीन शुरू की। एक्सिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज के लिए नारनौल ब्रांच में सूचना दी है। लेकिन फुटेज नहीं मिले।

Related posts

IPL 2024: संजू सैमसन पर लगा लाखों का जुर्माना

Report Times

कार खरीदने के लिए खुद को किया किडनैप, पापा को फोन कर फिरौती में मांगे 2 लाख रुपए

Report Times

सुलताना बस स्टैंड के पास चल रही ईसाई धर्म की गतिविधि : विहिप, आर एस एस सहित अन्य हिंदूवादी संगठनों ने जताया विरोध

Report Times

Leave a Comment