Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंवातावरण

एबीवीपी का पौधारोपण अभियान :  चिड़ावा में सैकड़ों विद्यार्थियों ने वृक्ष मित्र के रुप में लिया पौधरोपण का संकल्प

REPORT TIMES
चिड़ावा।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चिड़ावा इकाई ने वृक्षमित्र अभियान की शुरुआत की। चिड़ावा इकाई के नगर मंत्री रजनीश कुमावत ने बताया कि आज शेखावाटी कोचिंग सेंटर, वेदांत स्कूल ओजटू व वीर सावरकर शिक्षण संस्थान, चिड़ावा  में इस अभियान के तहत वृक्षमित्र बनाने लिए सैकड़ों विद्यार्थियों को पौधरोपण का संकल्प दिलाया गया ।
जिला संयोजक SFS नरेश सैनी ने बताया कि इस अभियान के तहत छात्रों ने संकल्प लेते हुए आने वाले 10 दिन में कम से कम 10 पौधे लगाने का संकल्प लिया है और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी ली। इस मौके पर एबीवीपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं विभाग संगठन मंत्री समशेर सिंह चौहान, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रियदर्शन शर्मा, निखिल मावणडिया, संजय समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

सुलताना में सूने मकान में चोरों की धमाचौकड़ी, लाखों की चोरी, परिवार गया हुआ था जयपुर

Report Times

सैनिटाइजर की बोतल में कैमरा, एग्जाम में कराते थे धांधली:ऑनलाइन परीक्षा में प्रश्न पत्र करवाते थे लीक,

Report Times

वार्ड सात और आठ में पेयजल किल्लत :  जलदाय कार्यालय के सामने फिर से विरोध-प्रदर्शन

Report Times

Leave a Comment