Report Times
Otherlatestचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

26 जनवरी पर होगा उपखंड स्तरीय कार्यक्रम : विभागवार जिम्मेदारियां सौंपी

REPORT TIMES 
चिड़ावा। गणतंत्र दिवस को लेकर एसडीएम बृजेश गुप्ता की अध्यक्षता में उपखंड स्तरीय तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान 26  जनवरी को उपखंड स्तरीय कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। एसडीएम बृजेश गुप्ता ने राष्ट्रीय पर्व के मौके पर भव्य सांस्कृतिक आयोजन करने और ज्यादा से ज्यादा गणमान्य लोगों को कार्यक्रम का निमंत्रण देने के निर्देश दिए।
इस दौरान नगरपालिका को निमंत्रण पत्र और प्रसाद वितरण, जलपान और टेंट व्यवस्था करवाने का जिम्मा दिया गया। वहीं कार्यक्रमों के चयन के लिए चयन समिति बनाई गई। कार्यक्रम शहर के डालमिया खेलकूद परिसर में करने का निर्णय भी लिया। डालमिया स्कूल और चिड़ावा कॉलेज को पीटी, परेड और आयोजन स्थल पर व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम ने विभागवार जिम्मेदारी तय कर कार्यक्रम को बड़े उत्सव के रूप में मनाने में सामूहिक प्रयास का आह्वान किया।

Related posts

वार्ड 10 के लोगों ने जलदाय कार्यालय में किया प्रदर्शन, बोले-जल्द ही समाधान नहीं होगा तो करेंगे आंदोलन

Report Times

अंबेडकर भवन चूरू रोड में अजाक की सामान्य बैठक का आयोजन

Report Times

Gold Silver Price Today: फिर चढ़े सोने और चांदी के दाम, जानिए क्या है कीमत?

Report Times

Leave a Comment