Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुम्बईहादसा

साइरस मिस्त्री की कार के उड़ गए थे परखच्चे, तस्वीरें बता रही हैं हादसे का हाल

REPORT TIMES

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन हो गया। महाराष्ट्र में मुंबई के करीब पालघर जिले में हुए इस हादसे में साइरस मिस्त्री की कार के परखच्चे उड़ गए। एक्सीडेंट स्पॉट से जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें साफ नजर आ रहा है कि कार डिवाइडर से टकरा गई थी। इसके बाद कार का बुरा हाल हो चुका था। हादसे के बाद का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। तस्वीरों में नजर आ रहा है कि कार के सेफ्टी बैलून्स भी खुल गए थे, लेकिन इसके बावजूद साइरस मिस्त्री की जान नहीं बच सकी।  पालघर पुलिस सूत्रों के मुताबिक हादसे के चश्मदीदों ने बताया कि ऐसा लग रहा था कि गाड़ी चलाने वाले ने नियंत्रण खो दिया था। वहीं साइरस मिस्त्री पार्थिव शरीर कासा के सरकारी अस्पताल में रखा गया है। वहीं पुलिस में मामले में एक्सीडेंट डेथ रिपोर्ट के तहत केस दर्ज कर रही है।

अहमदाबाद से लौट रहे थे मुंबई
बता दें कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब साइरस मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई के लिए वापस जा रहे थे। इसी दौरान पालघर के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। पुलिस के मुताबिक कार में साइरस मिस्त्री के अलावा तीन अन्य लोग सवार थे। इनमें मुंबई की मशहूर गायकनोलॉजिस्ट डॉक्टर अनाहिता पंडोले, उनके पति दारिस पंडोले और देवर जहांगीर थे। मरने वालों में जहांगीर पंडोले भी शामिल हैं।

सूर्या पुल पर हुआ हादसा
पालघर जिले के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया कि हादसा अपराह्न लगभग 3.15 बजे हुआ। यह हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ। ऐसा लग रहा है कि यह एक दुर्घटना है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब मिस्त्री की कार मुंबई से सटे पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई।

घायलों की हालत खतरे से बाहर
माना जा रहा है कि कार को डॉ. अनाहिता पंडोले ही चला रही थीं। बताया जा रहा है कि यह लोग सुबह गुजरात के उद्वादा स्थित इरानशाह गए थे, जो कि एक फायर टेंपल है। हादसे में घायल अनाहिता पंडोले और दारिस पंडोले को वापी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर इन दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Related posts

पेड़े की दुकान पर फायरिंग मामला, महपालवास हत्याकांड के दो आरोपी के नाम

Report Times

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने झुंझुनूं के नेताओं से की परिचर्चा

Report Times

राजस्थान के 19 जिलों से गुजरेगी 1400 KM लंबी और 5 KM चौड़ी ‘अरावली ग्रीन वॉल’, केंद्र से मिले 16,053 करोड़

Report Times

Leave a Comment