Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंभरतपुरराजनीतिराजस्थान

राजस्थान में सांसद रंजीता कोली के करीबी को फिल्मी स्टाइल में गोलियों से भूना, गैंगवार में हत्या की आशंका

REPORT TIMES

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रंजीता कोली के करीबी को गोलियों से भून दिया गया। इस गोलीबारी में सांसद के करीबी की मौत हो गई है। मृतक का नाम कृपाल सिंह बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में जघीना गेट पर देर रात कृपाल सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई हैं। कृपाल सिंह रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य भी थे। वो जघीना गांव के रहने वाले थे। यह भी जानकारी सामने आई है कि कृपाल सिंह की उस वक्त हत्या की गई जब वो गाड़ी में बैठ कर सर्किट हाउस से अपने कार में बैठ कर घर जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि गोली मारने वाले अज्ञात बदमाश 3 बाइक और 2 कारों में सवार होकर आये थे। जब कृपाल अपने घर जा रहे थे तभी बदमाशों ने रास्ते में उनकी गाडी को रोका और उन्हें घेर लिया। इसके बाद फिल्मी स्टाइल में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। गोली लगने से कृपाल की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जहां उनका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

घर जाते समय की हत्या 

कृपाल सिंह के बारे में बताया जा रहा है कि वो भरतपुर से सांसद रंजीता कोली के नजदीकी थे और उनके ख़ास कार्यकर्ता के तौर पर उनकी पहचान थी। कृपाल सिंह सर्किट हाउस में किसी काम से गये था और वह सर्किट हाउस से रात करीब 10 बजे अपने घर के लिए कार में सवार में होकर रवाना हुए थे। जैसे ही वह जघीना गेट पर पहुंचे तो उन्हें 3 बाइक और 2 गाड़ियों में सवार बदमाशों ने घेर लिया और उसकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में कृपाल गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें बाद मं अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बदमाश हुए फरार 

कृपाल की गोली मारकर हत्या करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें आरबीएम अस्पताल पहुंचाया था। जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। कृपाल को एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल कृपाल के शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

क्या कहना है पुलिस का 

एएसपी अनिल मीणा ने बताया कि अज्ञात बदमाशों द्वारा कृपाल सिंह नामक व्यक्ति को गोली मारी गई, जिन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया है। अज्ञात बदमाशों की तलाश जारी है।

Related posts

26 जनवरी पर होगा उपखंड स्तरीय कार्यक्रम : विभागवार जिम्मेदारियां सौंपी

Report Times

नगर निकाय चुनाव मामले में झारखंड सरकार की अपील खारिज, अपना पक्ष रखने के लिए मिला दो हफ्ते का समय

Report Times

बावलिया बाबा निर्वाणोत्सव को लेकर भंडारा समिति की बैठक

Report Times

Leave a Comment