Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंपिलानीराजनीतिराजस्थानस्पेशल

लांबा गोठड़ा में हुआ हाथ से हाथ जोड़े यात्रा का स्वागत : विधायक ने कांग्रेस को मजबूत करने का किया आह्वान

REPORT TIMES 
चिड़ावा।  पिलानी विधानसभा क्षेत्र  के चिड़ावा ब्लॉक की लांबा गोठड़ा पंचायत समिति के बूथ संख्या 161 से 164 पर आज हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली गई। यात्रा का गांव में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।  विधायक जेपी चंदेलिया के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोडो यात्रा पहुंची। विधायक जेपी चंदेलिया ने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता की हितैषी सरकार ने जनता की हर मुराद पूरी की है।
ऐसे में कांग्रेस को मजबूत कर एक बार फिर आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत करने में योगदान दें।  इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष मेहर कटारिया, सरपंच संजय सैनी, जिला परिषद सदस्य विनिता रणवा, उप प्रधान विपिन नूनिया, बख्तावरपुरा सरपंच अनिल कटेवा, खुडाना सरपंच महावीर सिंह, नूनिया गोठड़ा सरपंच अमरसिंह नूनिया, प. स सदस्य ख्यालीराम सैनी, वरिष्ठ पार्षद राजेंद्र पाल कोच, जिप सदस्य नरेंद्र चौधरी, रामजीलाल सैनी, सुमेर सिंह, शैलेंद्र योगी, विधान लांबा, मातृदत लांबा,  प्रह्लाद सैनी, युवा कांग्रेस नगरध्यक्ष चिड़ावा राकेश सोनी, तेजप्रकाश सोनी, हाथ से हाथ जोड़े सोशल मीडिया प्रभारी मुकेश सैनी, संतकुमार अलीपुर, सुभाष भांभू , सहवर्त सदस्य नथमल शर्मा, सहवर्त सदस्य हनुमान प्रसाद, पूर्व पार्षद कैप्टन शंकर लाल महरानिया, एवम समस्त बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Related posts

​​अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो जरुर पढ़े ये खबर

Report Times

बेतवा से 99 फुट ऊंची नहर में पहुंचा पानी

Report Times

मणिपुर जल रहा हिंसा की आग में 23 की गिरफ्तारी, 7 जिलों में इंटरनेट बंद

Report Times

Leave a Comment