Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

जयपुर शहर 4 जिलों में बंटा, सीधे जिला बनने वाली देश की पहली ग्राम पंचायत बनी ‘दूदू’

REPORT TIMES 

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को विधानसभा में राज्य में 19 नए जिलों का ऐलान किया जिसके साथ ही सूबे का सियासी, प्रशासनिक और भौगौलिक नक्शा पूरी तरह से बदल गया है. गहलोत की घोषणा के मुताबिक जयपुर जिले के चार हिस्से करते हुए जयपुर उत्तर, जयपुर दक्षिण, दूदू और कोटपूतली को नया जिला बनाया गया है. सीएम की ओर से की गई नए जिलों की घोषणा में सबसे रोचक तथ्य दूदू से जुड़ा हुआ है जहां दूदू अब देश की पहली ग्राम पंचायत बन गई है जिसे सीधे जिला घोषित कर दिया गया. इससे पहले सीएम गहलोत ने दूदू ग्राम पंचायत से सीधे नगरपालिका की घोषणा की थी और महज 35 दिन बाद ही जिले की सौगात मिलने के बाद क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है. इधर दूदू जिला बनने से निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर का सियासी कद भी बढ़ा है जहां पिछले एक साल से वह दूदू को जिला बनाने की मांग उठा रहे थे. बता दें कि अब जयपुर को तोड़कर 4 जिले बना दिए गए हैं जहां जिले के 19 विधानसभा क्षेत्रों सबसे अधिक 8 विधानसभा क्षेत्र जयपुर दक्षिण जिले में रहेंगे और जयपुर उत्तर में 6 विधानसभा क्षेत्र शामिल हो सकते हैं. वहीं दूदू जिले में जयपुर जिले के तीन और कोटपूतली-बहरोड़ में जयपुर के दो विधानसभा क्षेत्र शामिल हो सकते हैं.

बदलेंगे सियासी और भौगोलिक समीकरण

वहीं दूदू को नया जिला बनाए जाने के बाद क्षेत्रफल और जनसंख्या के हिसाब से अब इलाके के सभी भौगोलिक समीकरण बदल जाएंगे. इसके अलावा अब क्षेत्रफल के हिसाब से पंचायत समितियों और विधानसभाओं को नए सिरे से जोड़ा जाएगा. बताया जा रहा है कि दूदू विधानसभा की मोजमाबाद दूदू और फागी, फुलेरा विधानसभा की सांभर, फुलेरा, किशनगढ़ रेनवाल, बगरू, मालपुरा आंशिक, अराई, बांदर सिंदरी, रूपनगढ़ को दूदू में शामिल किया जा सकता है. इधर दूदू विधायक बाबूलाल नागर ने जिले की घोषणा होने पर कहा कि मैंने मुख्यमंत्री से जो भी मांगा दूदू की विकास के लिए मांगा उन्होंने वह दिया है और अब दूदू जिला बनने के बाद विकास के नए आयाम स्थापित होंगे और जनता को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे. बता दें कि फिलहाल दूदू में एडीएम कार्यालय, उपखंड कार्यालय, एडीजे कोर्ट, दूदू थाना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय दूदू, उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय दूदू आदि संचालित हैं.

नागर का बढ़ा सियासी कद !

गौरतलब है कि दूदू से निर्दलीय चुनाव लड़े विधायक बाबूलाल नागर इलाके के कद्दावर नेता माने जाते रहे हैं और वह गहलोत के भी करीबी हैं. वहीं दूदू को जिला बनाने के लिए 1 साल से मांग रही थी ऐसे में अब सीएम के ऐलान के बाद माना जा रहा है कि विधायक बाबूलाल नागर का भी इलाके में सियासी कद बढ़ा है.इसके अलावा मुख्यमंत्री ने इस विधानसभा सत्र के दौरान दूदू के फागी के नारेडा में शास्त्री संस्कृत कॉलेज खोलने की घोषणा, फागी में नया डीएसपी कार्यालय, दूदू के छापरवाडा बांध की उतरी नीची नहर के सुदृढीकरण काम के लिए 22 करोड़ 50 लाख रुपये की स्वीकृति की घोषणा भी की है.

Related posts

रतन टाटा की वसीयत में बड़ा खुलासा, इस ‘मिस्ट्रीमैन’ को मिलेंगे 500 करोड़ रुपए

Report Times

स्कूल लेक्चरर एवं प्रशिक्षक परीक्षा 2024 में अभ्यर्थियों में दिखी उत्साह की कमी, पहले दिन 90 हजार से ज्यादा छात्र नहीं हुए शामिल

Report Times

काशी के गलियों और गंगा घाटों पर सुनाई दे रही फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट की गूँज

Report Times

Leave a Comment