Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीराजनीतिराजस्थानस्पेशल

राजस्थान की राजनीति में उफान, पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने सचिन पायलट को दिल्ली बुलाया, अब बैठक ही रद्द कर दी!

REPORT TIMES 

जयपुर:राजस्थान में इन दिनों सियासत गरमाई हुई हैं. कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं के बीच की खींचतान कम होने का नाम नहीं ले रही है. राजस्थान के  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) हमलावर हैं. इस बीच, खबर थी कि आज होने वाली कांग्रेस की बैठक में सचिन पायलट और कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को दिल्ली बुलाया था. लेकिन, पार्टी आलाकमान ने इस मीटिंग को कैंसिल कर दिया है. इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुचाबिक, कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार हो रहा है, जिसको लेकर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व्यस्त बताए जा रहे हैं. इसी वजह से बैठक टाली गई है. वहीं, सचिन पायलट की ओर से दिए अल्टीमेटम पर अशोक गहलोत ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है. यह सारा भ्रम मीडिया का फैलाया हुआ है. कांग्रेस के नेता पूरी तरह से एकजुट हैं.

पायलट ने कोई अल्टीमेटम नहीं दिया : रंधावा

गहलोत ने कहा कि कांग्रेस अनुशासन से चलने वाली पार्टी है. राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे का जो निर्देश होगा, उसी को माना जाएगा. इससे पहले राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सचिन पायलट को लेकर कहा कि उनकी ओर से कोई भी अल्टीमेटम नहीं दिया गया है. साथ ही पार्टी आलाकमान ने भी कोई अल्टीमेटम नहीं दिया है.

पायलट ने गहलोत के खिलाफ साधा था निशाना

हाल ही में पायलट ने अजमेर से जयपुर तक जन संघर्ष यात्रा निकाल कर अपनी मांगों को रखा था. इस दौरान पायलट अपनी ही सरकार पर हमलावर दिखे.जब पायलट की यात्रा समाप्त हुई तो उन्होंने 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए अपनी तीन मांगों को रखा था. इसमें पहली मांग यह थी कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल के दौरान जो भी भ्रष्टाचार हुए, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए. वहीं, उन्होंने पेपर लीक अभ्यथियों को मुआवजा देने की भी बात कही थी. पायलट ने कहा था कि अगर उनकी ये मांगे पूरी नहीं की गईं तो प्रदेश भर में आंदोलन किया जाएगा.

Related posts

किसान से पटवारी को रिश्वत लेना पड़ा भारी, 15000 की डील… तहसील कार्यालय में रंगे हाथ गिरफ्तार

Report Times

बलात्कारियों पर उग्र तेवर, माफिया पर एक्शन…क्या 2023 से पहले विपक्ष को मुद्दाविहीन कर देंगे गहलोत !

Report Times

पूर्व विधायक जेपी चंदेलिया आज भाजपा में होंगे शामिल : अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा का थामेंगे दामन

Report Times

Leave a Comment